प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कि भेंट

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कि भेंट

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड में फिल्मांकन एवं फिल्म निर्माण से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के लिए देश व दुनिया के सबसे सुंदर व अच्छे गंतव्य मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चोपता, हर्षिल व फूलों की घाटी जैसे मनोहारी स्थान उत्तराखण्ड में मौजूद है। उत्तराखण्ड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ ही बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम और गंगा-यमुना जैसी सदाबहार नदियां हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार फिल्म निर्माताओं व वेब सीरीज बनाने वाले निर्माता-निर्देशकों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है।

ज्वालापुर विधानसभा के ड्रीम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल बेलकी मसाई व सिँह लाइब्रेरी हद्दीपुर गांव में पहुंच कर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस की दी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। और देश की महान शहीदों को किया नमन। और ड्रीम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल बेलकी मसाई व सिँह लाइब्रेरी हद्दीपुर के ओनर को दी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

error: Content is protected !!