गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव से पूर्व निकाला गया भव्य नगर कीर्तन,मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता व सचिन गुप्ता ने पंच प्यारों का किया सम्मान

रुड़की।श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 359-वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।नगर कीर्तन के दौरान दिखाए गए हैरतअंगेज करतब सभी का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा का लोगों द्वारा स्वागत किया गया।एसडी कॉलेज के समीप लगाए गए सेवा शिविर में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता तथा मेयर पद की प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने संयुक्त रूप से नगर कीर्तन में शामिल सभी को सूक्ष्म आहार वितरित किया तथा पांच प्यारों का शाल व माला पहनकर स्वागत किया गया।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी,श्री सुखमनी साहिब सेवा समिति,समूहसाध संगत के सहयोग से गुरुद्वारा सिंह सभा बीटीगंज में आयोजित नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा श्री कलगीधर रामनगर से शुरू होकर नगर रामनगर चौक,गुरुद्वारा श्री सुखदेव नगर,आजाद नगर चौक, बीएसएम तिराहा,चंद्रपुरी,सब्जी मंडी चौक व सिविल लाइन होते हुए गुरुद्वारा श्री सिंह सभा बीटीगंज पर संपन्न हुआ।इस अवसर पर सरदार अमरजीत सिंह,सरदार जोगिंदर सिंह,सरदार जसप्रीत सिंह,सरदार जसमीत सिंह,रविंदरजीत सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, हरवीर सिंह,सरदार कमलजीत सिंह,फतेह सिंह,सरदार मंजीत सिंह,सतपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

4 नवबंर से 4 दिसंबर तक घर-घर गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रहण का होगा कार्य होगा-जिला निर्वाचन अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस वार्ता में दी विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आंध्रप्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने किया।, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के दो स्थानों पर किया गया,जिसमें शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला एवं उपजिला चिकित्सालय रुड़की में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का मध्य प्रदेश धार से शुभारंभ किया गया जिसका स्वास्थ्य शिविर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

error: Content is protected !!