मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में जिला योजना संरचना वर्ष 2025-26 की तैयारी की समीक्षा बैठक 

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में जिला योजना संरचना वर्ष 2025-26 की तैयारी की समीक्षा बैठक

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में जिला योजना संरचना वर्ष 2025-26 की तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेरी, मत्स्य, उरेड़ा, समुदायिक विकास, लोक निर्माण विभाग, नलकूप विभाग, पंचायतीराज विभाग, लघु सिंचाई आदि विभागों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिये गये कि विगत वर्ष की धनराशि के अनुसार जिला योजना 2025-26 के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाय। इस वर्ष के प्रस्तावों में नवाचार/अभिनव कार्यों को ज्यादा से ज्यादा प्रस्तावित करने का प्रयास किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि सभी विभागों को 30 अप्रैल 2025 तक प्रस्ताव तैयार कर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित कर दिये जाये, जो विभाग दिनांक 30 अप्रैल तक प्रस्ताव नहीं देंगे, उनका जिला योजना का बजट शून्य कर दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री द्वारा विधायक निधि योजनान्तर्गत 350 करोड़ की धनराशि निर्गत करने का प्रदान किया अनुमोदन, जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र-हरिद्वार ग्रामीण में पथरी से बहादराबाद मार्ग पर सुकरासा गांव के निकट पथरी रोह नदी पर 36.00 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आर०सी०सी० सेतु का नवनिर्माण कार्य के लिए रू0 5.44 करोड़,

error: Content is protected !!