पथरी क्षेत्र में प्लाट खरीदने वाले ग्राहक हो जाएं सावधान, आपके साथ हो सकता है बड़ा धोखा, क्योंकि अवैध कॉलोनियों से घीर चुका क्षेत्र, जिस पर एचआरडीए नहीं गंभीर

पथरी क्षेत्र में प्लाट खरीदने वाले ग्राहक हो जाएं सावधान, आपके साथ हो सकता है बड़ा धोखा, क्योंकि अवैध कॉलोनियों से घीर चुका क्षेत्र, जिस पर एचआरडीए नहीं गंभीर

 

(मोहम्मद आरिफ)

हरिद्वार। अपने सुंदर घर के सपने को साकार करने के लिए इंसान दिन-रात कड़ी मेहनत कर एक एक पैसा जोड़ता है। कड़ी धूप हो या सर्द का मौसम, या हो बरसात, वह हर मौसम में कठिन परिश्रम कर अपने परिवार के सर पर आसरे के लिए हर रितु का सामना करता है। वह पहले एक एक पैसा जोड़ता है। फिर इधर उधर भटक कर जमीन या घर तलाश करता है। और पसंद आने पर उसको लेने का प्रयास भी करता है। और अगर पैसा कम हो तो वह अपने सपने को साकार करने के लिए कर्ज का बोझ लेने से भी पीछे नहीं हटता है। जिससे उसके परिवार को सर छुपाने के लिए आशरा मिल सके। और वह अपने बच्चों व परिवार के साथ खुशी खुशी अपने सपनों के घर में जीवन व्यतीत कर सकें। लेकिन षड्यंत्रकारियों से भरे इस दौर में यह संभव हो रहा है क्या। क्योंकि कठिन परिश्रम और कर्ज का बोझ उठाने के बाद अचानक जब उस इंसान के जीवन के उसके सुनहरे सपनों के साथ खिलवाड़ या विश्वासघात, धोखाधड़ी या षड्यंत्र का शिकार हो जाए। और जब उसे यह पता चले कि उसके द्वारा लिया गया प्लॉट या घर अवैध कॉलोनी में है और उसका खरीदा हुआ प्लाॅट या घर भी अवैध है जिस पर कभी भी प्रशासनिक चाबुक चल सकता है। तो उस इंसान पर क्या गुजरेगी, आखिरकार दिन रात एक एक पैसा जोड़ने और सर पर कर्ज का बोझ लेने वाले उस इंसान पर क्या गुजरेगी। जिसने तिनका तिनका इकट्ठा कर अपने सपनों का आशियाना बनाया हो। आखिर उस इंसान का क्या कसूर होगा। इस तरह के मामले अधिकतर तेजी से बढ़ रहे हैं क्योंकि इंसान इंसान को धोखा दे रहा है। वह अपने स्वार्थ में इतना अंधा हो चुका है कि वह किसी भी हद तक जाकर अपनी ख्वाहिशों को पूरी करने में लगा रहता है। जिसे वह दूसरे इंसान की खुशियों को उजाड़ कर भी हासिल कर सकता है। किसी मुद्दों को लेकर हम बात कर रहे हैं जनपद हरिद्वार में तेजी से काटी जा रही अवैध कॉलोनियों की। जो जनपद में तेजी से विकास हो रही है। चप्पे-चप्पे पर देखे जा सकते हैं कि प्रॉपर्टी डीलर अवैध तरीके से अवैध कॉलोनिया काटने में लगेें हैं। और जिन पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण पूर्ण रूप से विफल हो चुका है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की उदासीनता और प्रॉपर्टी डीलरो से उनके गठजोड़ होने के कारण जनपद में अवैध कॉलोनियां तेजी से विकसित हुई है। जिन पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण से संबंधित उच्च अधिकारियों ने कभी संज्ञान लेने की आवश्यकता नहीं समझी है। शासनिक आदेशों का भी खुल्लम खुल्ला उल्लंघन करना एचआरडीए विभाग का शौक बन चुका है। जिसका खामियाजा ग्राहक को भुगतना पड़ रहा है। जो प्रॉपर्टी डीलर की धोखाधड़ी और षड्यंत्र का शिकार होकर, अपना घर हो जैसे सुनहरे सपने को साकार होने का सपना देखता है। और अपने घर का प्रॉपर्टी डीलर ग्राहक को सुनहरे सपनों का पूरा चार्ट भी दिखा देता है। और उसे गुमराही के रास्ते पर ले जाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ता है। क्योंकि एक ना एक दिन अवैध कॉलोनियों पर प्रशासनिक चाबुक चलना ही होता है। अब बात की जाए बहादराबाद ब्लॉक में पड़ने वाले पथरी क्षेत्र की। जो तेजी से विकसित हो रहा है। लेकिन अवैध तरीके से, प्रॉपर्टी डीलरो ने पथरी रेलवे स्टेशन के क्षेत्र में भी अवैध कॉलोनी बसानी शुरू कर दी है। और पथरी क्षेत्र भी धीरे धीरे अवैध कॉलोनियों के नाम से मशहूर होने लगा है। चर्चा तो यहां तक है कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण शासनिक आदेशों की खुल्लम खुल्ला धज्जियां उड़ाकर प्रॉपर्टी डीलरो से गठबंधन कर पथरी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में तेजी से अवैध कॉलोनी बसा रहा है। और प्रॉपर्टी डीलरो की गमराही का शिकार होकर ग्राहक अवैध कॉलोनी में प्लॉट भी खरीद रहें हैं। जिनमें अवैध तरीके से घर भी बनेंगे, यहां तक इन अवैध कॉलोनियों में बने घरों में परिवार भी बसेंगे। जो पथरी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में खूब चर्चाओं का विषय बना हुआ है। क्योंकि अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के लिए एक विफल विभाग एचआरडीए भी तैनात है। जो पहले अवैध कॉलोनियों को आशीर्वाद देगा। फिर दबाव आने पर उन अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसेगा। बरहाल अब ग्राहकों को जागने की आवश्यकता है। पथरी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में प्लॉट या घर खरीदने की सोच रखने वाले सावधान भी हो जाएं, क्योंकि यह क्षेत्र अवैध कॉलोनियों से घिरने लगा है। जिस पर कभी भी एचआरडीए का पंजा चल सकता है। जो आपकी नींद को उड़ा सकता है और आपके चैन को खत्म कर सकता है। यहां अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या घर खरीदने से पहले प्रॉपर्टी डीलरो के मंसूबों को भी परख ले। कहीं आप धोखाधड़ी, षड्यंत्र का शिकार तो नहीं हो रहे हैं, क्योंकि एक एक पाई जोड़कर अपके घर का सपना साकार होता हैं। जिस पर अनदेखी या लापरवाही ग्रहण लगा सकती है। रहा सवाल हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का तो यह विभाग तो अवैध काॅलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलरो के सामने नमस्ते हो चुका है। क्योंकि अवैध कॉलोनियों पर इनका शिकंजा केवल मात्र दिखावा है। कागजों की खानापूर्ति करने के लिए यह विभाग सील की कार्रवाई तो करता है। फिर मुड़कर नहीं देखा है। जिसका फायदा उठाकर प्रॉपर्टी डीलर अपने मंसूबों की नैया को पार कर लेता है। अब तो सवाल यह उठता है कि पथरी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के ऊपर सरकारी शिकंजा कब कसा जायेगा और धाकड़ धामी सरकार क्या पथरी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर पाएगी या नहीं, ग्राहकों को षड्यंत्र का शिकार होने से बचाया जाएगा क्या नहीं। यह भी अपने आप में बड़े सवाल है अब देखना होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस ओर कैसे संवेदनशील दिखते हैं।

error: Content is protected !!