हर्षिल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने को रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  -हर्षिल से 95 लोगों को मातली तथा 107 लोगों को चिन्यालीसौड़ लाया गया

हर्षिल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने को रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

-हर्षिल से 95 लोगों को मातली तथा 107 लोगों को चिन्यालीसौड़ लाया गया

 

देहरादून । उत्तरकाशी: उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि हर्षिल में रुके लोगों को निकालने के लिए शनिवार सुबह से ही यूकाडा तथा सेना के हेलीकॉप्टरों का रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। सुबह 11 बजे तक हर्षिल से कुल 95 लोगों को मातली तथा 107 लोगों को चिन्यालीसौड़ लाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को मातली तथा चिन्यालीसौड़ से उनके गंतव्य के लिए रवाना किए जाने के भी प्रबंध किए गए हैं। उत्तराखण्ड शासन के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न स्थानों में राहत और बचाव कार्यों की मॉनीटरिंग करते हुए उन्हें संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। राहत और बचाव दलों द्वारा जो भी सहयोग की अपेक्षा की जा रही है, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से विभिन्न एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

 

सहस्त्रधारा हेलीपैड, जौलीग्रांट एयरपोर्ट, मातली, हर्षिल तथा चिन्यालीसौड में तैनात शासन तथा जिला प्रशासन के अधिकारी पल-पल की अपडेट राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को भेज रहे हैं। इस दौरान राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी तथा संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबेदुल्लाह अंसारी एवं यूएसडीएमए के विशेषज्ञ मौजूद हैं।

जनपद के दो विकास खण्ड बहादराबाद एवं भगवानपुर के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।,जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1465 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

error: Content is protected !!