रायसी रोड पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, एक कार पुलिया से नाले में गिरी

रायसी रोड पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, एक कार पुलिया से नाले में गिरी

 

लक्सर। थाना लक्सर क्षेत्र के रायसी रोड खण्डजा पुलिया पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। यहाँ आमने-सामने आ रही दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार पुलिया से नीचे नाले में जा गिरी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार संख्या यूके 06 बीए 6600 को राजीव कुमार चला रहे थे, जबकि दूसरी कार आरजे 60 सीई 4576 कपिल देव मीणा के नियंत्रण में थी। भिड़ंत में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इसी दौरान आरजे नंबर की कार पुलिया से नीचे पानी से भरे नाले में गिर गई।सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस मौके पर पहुँची और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने कार में फंसे यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के समय दोनों वाहनों में कुल तीन लोग सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि रायसी रोड पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी कमेंन्द्र सिंह की अध्यक्षता में रोशनाबाद कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय एल 1 अधिकारियों के साथ सीएम हेल्प लाईन 1905 में शिकायतों के समाधान के सम्बंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

कलेक्टर भवन में स्थापित वी.सी. कक्ष में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में वर्चुअल्स मीटिंग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के सभी जिलाधिकारियों से संवाद स्थापित किया। जिसमें प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।।

अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 सहकारिता से आध्यत्मिक समृद्धि थीम पर सहकारिता मेंला 2025 का शुभारंभ आज ऋषिकुल मैदान में मुख्य अतिथि विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, महापौर नगर निगम किरन जैसल, अध्यक्ष नगर पालिका शिवालिक नगर राजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

error: Content is protected !!