राजकीय पेंशनरों को मिला सम्मान, विकास यात्रा में अनुभव साझा करने का आह्वान ,राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सूचना विभाग ने किया अभिनंदन
हरिद्वार। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी कार्यालय हरिद्वार में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सूचना विभाग की ओर से पूर्व राजकीय सेवकों एवं पेंशनर्स का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी श्री आर. एल. शाह ने सभी पेंशनरों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घकालीन योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स हमारे अनुभव, समर्पण और कर्मनिष्ठा की जीवित मिसाल हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में राज्य की नींव को सशक्त बनाया। श्री शाह ने कहा कि राज्य के विकास की निरंतर यात्रा में वरिष्ठ पेंशनरों का अनुभव और मार्गदर्शन बहुमूल्य है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने अनुभवों से नई पीढ़ी को प्रेरित करें और प्रदेश को नई दिशा देने में सहभागी बनें। कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनरों ने भी उत्तराखण्ड के 25 वर्ष पूर्ण होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य सभी की मेहनत, समर्पण और आस्था से आज इस मुकाम पर पहुंचा है।






Users Today : 14