रानीपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में, पीड़िता मुक्त

रानीपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में, पीड़िता मुक्त

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस और AHTU टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 02 पुरुष और 01 महिला को हिरासत में लिया है, जबकि एक पीड़िता को उनके कब्जे से मुक्त कराया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सलेमपुर स्थित हृदय विहार कॉलोनी के एक मकान में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार का कार्य कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 02 लिफाफों में आपत्तिजनक सामग्री, 04 मोबाइल फोन, 03 चार्जर, देह व्यापार से प्राप्त ₹3000 की नगदी तथा घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अनैतिक देह व्यापार जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती के साथ जारी रहेगा।

चेकिंग अभियान के दौरान 2 अल्ट्रासाउंड मशीनो पर मानक अनुसार संचालित न होने पर किए गए सील एवं 3 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर डॉक्टर उपलब्ध न होने पर लगाया गया जुर्माना। जनपद की 19 नैदानिक संस्थानों में मानक के अनुसार संचालित न होने एवं विभिन्न अनियमितता पाया जाने पर 50-50 हजार का लगाया गया जुर्माना। निरीक्षण के दौरान विभिन्न क्लीनिकों में पाई गए अनियमितता में कुल 9 लाख 50 हजार का जुर्माना लगाया गया।

अवैध भण्डारों की शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी अजय वीर सिंह ने की छापेमारी, सिडकुल क्षेत्र में अवैध भण्डारों पर कार्यवाही की गई ,5 अवैध भण्डारों की पैमाइश की गई

उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त। ,राज्य में 16 लाख स्मार्ट मीटर लगाकर टेक्नॉलोजी के माध्यम से पारदर्शिता लाने का हुआ कार्य।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश,अवशेष धनराशि फरवरी अंत तक व्यय करने के आदेश, मुख्यमंत्री घोषणाओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश,स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने पर जोर

error: Content is protected !!