भगवानपुर के चंदनपुर में दिखा जनसैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के दौरे ने खींचा ध्यान

भगवानपुर चंदनपुर में गूंजा स्वागत, पूर्व सीएम हरीश रावत का दौरा बना चर्चा का केंद्र

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के नारसन ब्लॉक के ग्राम भगवानपुर चंदनपुर गांव में उस वक्त राजनीतिक और सामाजिक माहौल खास बन गया, जब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने दौरे पर पहुंचे। गांव में उनके आगमन पर स्थानीय लोगों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान हरीश रावत ने बताया कि उनका यह दौरा पूरी तरह व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वे अपने पुराने साथी और चंदनपुर के पूर्व प्रधान गय्यूर आलम का हालचाल जानने पहुंचे हैं, जो पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्होंने गय्यूर आलम के साथ अपने लंबे और आत्मीय संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय में उनका हालचाल लेना उनका फर्ज है।दौरे के दौरान राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज नजर आईं। मीडिया से बातचीत में हरीश रावत ने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर जनता निराश है और सरकार उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने भरोसा जताया कि जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में नई सरकार का गठन होगा, जो जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।साथ ही, हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय रहने का संदेश दिया। उन्होंने आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझें और संगठन को मजबूत बनाएं, ताकि चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें।यह दौरा जहां एक ओर मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा रहा, वहीं दूसरी ओर इसने आगामी चुनावी माहौल की आहट भी साफ तौर पर दे दी है।

कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में, प्रशासन की सूझबूझ और सतर्कता से कायम है भाईचारा,सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित कुंतैल एवं सुमन नगर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह की मेहनत और समर्पण यात्रा की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं

error: Content is protected !!