जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर हर साल की तरह इस साल भी राहगीरों को फल और पानी तक्सीम
हरिद्वार। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पथरी पुल पर हर साल की तरह इस साल भी गढ़मीरपुर मैं भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। वहीं हर साल की तरह इस साल भी समाजसेवक जुनेद राणा और उनकी टीम की ओर से राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के लिए फल और पानी तक्सीम किए गए। इस दौरान लोगों को सेवा प्रदान करते हुए प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।समाजसेवक जुनेद राणा ने कहा कि पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने पूरी मानवता को प्रेम, दया, शांति और जरूरतमंदों की मदद करने की शिक्षा दी। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच फल एवं पानी तक्सीम किए गए।उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद के काम आना और इंसानियत की सेवा करना सबसे बड़ी नेकी है। समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द कायम रहे, यही इस तरह के सेवा कार्यक्रमों का उद्देश्य है।पथरी पुल से गुजरने वाले राहगीरों ने भी इस सेवा कार्य का लाभ उठाया। जुनेद राणा और उनकी टीम के सदस्यों ने राहगीरों को रोककर फल एवं पानी तक्सीम किया और सभी को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।कलियर शरीफ में चादर चढ़ाकर अमन की दुआ जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पिरान कलियर शरीफ में भी धार्मिक आस्था और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु जुलूस की शक्ल में कलियर शरीफ पहुंचे और दरगाह हजरत साबिर पाक पर चादर चढ़ाकर अमन, शांति, खुशहाली और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की।कलियर शरीफ लंबे समय से गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की पहचान रहा है। धार्मिक अवसरों पर अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों से आने वाले लोगों का एक साथ शामिल होना आपसी प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है।जुनेद राणा ने कहा कि धार्मिक अवसरों का असल पैगाम इंसानियत, मोहब्बत, अमन और भाईचारा है। समाज में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए।इस दौरान जुनेद राणा, अरशद राव, मयूर कुरैशी, गुलाम साबिर राव, वसील राव, फैजल, जावेद मलिक, नफासत खान, हसनैन आदि मौजूद रहे।हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर फल और पानी तक्सीम कर जुनेद राणा एवं उनकी टीम ने सेवा के साथ-साथ समाज में प्रेम, भाईचारे, अमन और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।






Users Today : 31