रानीपुर विधानसभा-26 में हाजी तौफीक अहमद को मिला कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का निमंत्रण

मुख्य अतिथि को निमंत्रण देकर किया स्वागत, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा-26 से आजाद समाज पार्टी के भावी प्रत्याशी हाजी तौफीक अहमद के दादूपुर स्थित कैंप कार्यालय पर सोमवार को मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस दौरान राधा माधव सेवा कुंज ट्रस्ट की ओर से प्रतिनिधियों ने हाजी तौफीक अहमद को पुष्पगुच्छ भेंट कर आगामी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।ट्रस्ट की ओर से 31 अगस्त 2026 को जारी निमंत्रण पत्र के अनुसार, 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को सुमन नगर, बहादराबाद, हरिद्वार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में श्री कृष्ण जन्मोत्सव, भजन-संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, श्री कृष्ण लीला की झांकियां, संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही दोपहर 2 बजे गौशाला के उद्घाटन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक राहुल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने हाजी तौफीक अहमद से कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया।वहीं, हाजी तौफीक अहमद ने कार्यक्रम के आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है।

एलिवेटेड रोड़ से बिस्थापन से पुर्नवास एवं मुआवजा की मांग तथा एनजीटी कार्यवाही सेबस्तियोंवासियों की सुरक्षा व मालिकाना हक देने की मांग को लेकर जनसंगठनों का पैदल जत्था निकालकर जनजागरण अभियान चलाया गया ।

error: Content is protected !!