विधायक रवि बहादुर के प्रयासों से विकास को मिली रफ्तार, मीरपुर से तेलीवाला तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने जताया आभार
ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया विधायक का स्वागत, राव सुहैल खां ने की विकास कार्यों की सराहना; कुतुबपुर से पथरी तक भी जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण
हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक रवि बहादुर ने ग्राम मीरपुर से तेलीवाला तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने विधायक रवि बहादुर का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मीरपुर से तेलीवाला तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सड़क जैसी बुनियादी सुविधा बेहतर होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा।इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक रवि बहादुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य होना जनता के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में उत्साह है। ग्रामवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा, जिससे लोगों को लंबे समय तक बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।वहीं ग्रामवासियों तथा युवा कांग्रेस नेता राव सुहैल खां ने विधायक रवि बहादुर द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक अपनी विधानसभा में लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। मीरपुर से तेलीवाला तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि पूर्व विधायक के कार्यकाल में उन्हें इस स्तर पर विकास कार्य देखने को नहीं मिले।राव सुहैल खां ने कहा कि जनता को बेहतर सड़कें और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। विकास कार्यों का सीधा लाभ आम लोगों को मिलता है। उन्होंने विधायक रवि बहादुर से इसी तरह क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य जारी रखने की उम्मीद जताई।
कुतुबपुर से पथरी तक भी जल्द बनेगी सड़क
विधायक रवि बहादुर ने जानकारी दी कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में कुतुबपुर से पथरी तक सड़क निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण जैसे कार्य क्षेत्र की जरूरत हैं और इससे आम जनता को सीधा फायदा मिलता है। उन्होंने विधायक रवि बहादुर का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता राव सुहैल खां, जुल्फुकार प्रधान, मुजीब खां, मारूफ सलमानी, राशिद अली, इरशाद अली, ब्लॉक यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष कोटा मुरादनगर, कालूराम पंडित, नासिर अली, शाहिद अली, इमरान कुरैशी, सुजात राव, मोहसिन प्रधान, जावेद कुरैशी, राव रहमान सहित अन्य ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।






Users Today : 116