अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, काले झंडे लेकर देहरादून जा रहे नेताओं को पुलिस ने रोका
ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर के नेतृत्व में निकले कांग्रेस कार्यकर्ता, पथरी पुल और सुमननगर में पुलिस ने लिया हिरासत
(पत्रकार दिलदार अब्बासी )हरिद्वार।उत्तराखंड दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून कार्यक्रम के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर रवि बहादुर के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता काले झंडे लेकर देहरादून के लिए रवाना हुए। हालांकि, रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोकते हुए हिरासत में ले लिया।प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राव सुहैल खां, मारूफ सलमानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोटा मुरादनगर, इरशाद अली, उपाध्यक्ष शहजाद अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ता पथरी पुल पहुंचे तो बहादराबाद पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और हिरासत में लेकर वापस भेजने की कार्रवाई की।इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुमननगर के रास्ते देहरादून पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन सुमननगर चौकी प्रभारी और पुलिस टीम ने उन्हें वहां भी रोक लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर चौकी पहुंचाया।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है और जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।कांग्रेस नेता राव सुहैल खां ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार केवल नाम की रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों और अत्याचारों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की आवाज है। यूथ कांग्रेस नेताओं ने संकल्प जताया कि न्याय मिलने तक वे अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। युवा कांग्रेस नेता राव सुहैल खां ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराने का उद्देश्य सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। युवा कांग्रेस नेता मारूफ सलमानी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। केवल बड़े-बड़े दावे करने से न्याय नहीं मिलता, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को रोकने और हिरासत में लेने से उनकी आवाज दबने वाली नहीं है। अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान प्रदर्शन कार्यों में राव सुहैल खां मारूफ सलमानी शहजाद अली,इरशाद अली, खालिद राशिद अली,रहमान खा, राव सुहैल, साकिब अली उस्मान अली आदि मौजूद थे






Users Today : 4