शबनम जहाॅ का संगठन में बढ़ा कद, सौंपी गई महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

हरिद्वार । राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शबनम जहाॅ का कद बढ़ाते हुए संगठन की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन के प्रति समर्पित व संगठन की रीती नीतियों को प्रत्येक धर तक पहुंचाने, पसमांदा समाज की उन्नति के जज्बे को देखते हुए दी गई है।

शबनम जहाॅ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नवाजे जाने पर संगठन के सदस्यों में खास उत्साह भी है। वही सलमा लियाकत को महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष, रुकसार फारुकी प्रदेश मंत्री, तो वही शबाना प्रवीन को प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान दी गई है। वही शबनम जहाॅ ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर साहब का धन्यवाद किया। और पसमांदा समाज की महिलाओं के सामने उत्पन्न होने वाली समस्याओं से लड़ने, उनको न्याय दिलाने, पसमांदा समाज की तरक्की और मजबूती पर कर्मठता से कार्य करने की बात भी कही है। राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शबनम जहाॅ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर साहब को विश्वास दिलाया है कि वह प्रत्येक महिला के साथ खड़ी है। और समस्या चाहे किसी भी जाति धर्म की महिला की हो, उनका समाधान निकाला जाएगा। उनको न्याय दिलाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगी। दूसरी और उन्होंने महिलाओं से निवेदन करते हुए कहा कि सभी पसमांदा महिलाएं पसमांदा संगठन के बैनर तले आए, यहां सम्मान है, यहां तरक्की है। क्योंकि आजादी से लेकर लगभग 76 साल गुजर गए हैं। मगर किसी भी दल ने मुस्लिम पसमांदा समाज की कभी फिक्र नहीं की। ना ही उनके संबंध में कभी सोचा है। सर्वप्रथम भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पसमांदा समाज को सम्मान देने का काम किया है, उन्हें ऊपर उठाने का काम किया है महिलाओं के लिए लड़ने का काम किया है। चाहे तीन तलाक का मुद्दा हो या एक देश एक कानून का मामला हो, या फिर देश में मिलने वाली योजनाओं का लाभ हो, हर कदम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए सम्मान जनक कार्य किए हैं।

कलेक्टर भवन में स्थापित वी.सी. कक्ष में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में वर्चुअल्स मीटिंग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के सभी जिलाधिकारियों से संवाद स्थापित किया। जिसमें प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय में स्थित कार्यालयों एवं पाटलों का किया औचक निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति के अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश।

error: Content is protected !!