शबाना पार्षद पद के लिए उतारी विकास के मुद्दों को लेकर मैदान में, किया वार्ड नंबर 4 से नामांकन

शबाना पार्षद पद के लिए उतारी विकास के मुद्दों को लेकर मैदान में, किया वार्ड नंबर 4 से नामांकन

 

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रुड़की नगर निगम वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय मजबूत प्रत्याशी श्रीमती शबाना मैदान में हैं। वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्रीमती शबाना पत्नी शहजाद अली ने अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया है।

नामांकन दाखिल करने के बाद वह साबिर पाक की दरगाह पर भी पहुंची, जहां उन्होंने पार्षद पद में विजय प्राप्त होने और देश में अमन चैन के लिए दुआएं भी की है। शबाना के पति शहजाद अली का कहना है। कि वार्ड नंबर 4 की जनता का आशीर्वाद रहा, तो वह वार्ड नंबर 4 में चहुंमुखी विकास कराएंगे। और चुनाव में उतरने का उनका उद्देश्य केवल जनता के हितों में कार्य करना है। जनता की समस्याओं का समाधान निकालना उनका सर्वप्रथम कार्य होगा। वही वार्ड नंबर 4 के निवासियों का कहना है। कि भाई शहजाद अली मिलनसार व्यक्ति हैं। काम पड़ने पर प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़े नजर आते हैं। वह किसी भी हालत में किसी भी समय जनता के कार्यों के लिए सदैव तैयार रहते हैं। चाहे वह नगर निगम से संबंधित कार्य हो, किसी गरीब मजलूम की मदद या फिर कमजोर वर्ग के लोगों को हक़ दिलाना हो, या सामाजिक कार्य, शहजाद भाई बेखूबी निभाना जानते हैं। और रुड़की नगर निगम वार्ड नंबर 4 से शहजाद अली की पत्नी शबाना निर्दलीय चुनाव मैदान में है। उनको वार्ड नंबर 4 के सर्वसमाज के लोगों का पूर्ण समर्थन है।

वर्तमान समय में बढ़ती शीत लहर के दृष्टिगत गरीब,बेसहारा एवं असहाय लोगो को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर उतरकर ले रहे है व्यवस्थाओं का जायजा,गरीब व्यक्तियों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए कंबल,जिलाधिकारी ने शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर,शिवालिक नगर चौक,सीआईएसएफ कैंप कार्यालय के पास,टिहरी विस्थापित कॉलोनी,हनुमान मंदिर सेक्टर 4 आदि क्षेत्रों में गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए ।

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के दो विकास खण्ड रुड़की  एवं बहादराबाद के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।,जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 28 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद  की न्याय पंचायत/ प्राथमिक विद्यालय ,कोटा मुरादनगर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की न्याय पंचायत इमलीखेड़ा के प्राथमिक विधालय मेंहवड खुर्द में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया

error: Content is protected !!