हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उप वन संरक्षक हरिद्वार वन प्रभाग को नोडल अधिकारी किया नियुक्त

हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उप वन संरक्षक हरिद्वार वन प्रभाग को नोडल अधिकारी किया नियुक्त

हरिद्वार। हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उप वन संरक्षक हरिद्वार वन प्रभाग को नोडल अधिकारी किया नियुक्त।  उप वन संरक्षक हरिद्वार वन प्रभाग वैभव कुमार ने अवगत कराया है कि हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी द्वारा उन्हें नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी कार्यालय अध्यक्षों, जिला स्तरीय अधिकारियों, गैर सरकारी संस्थाओं, स्थानीय निकायों,संस्थाओं, विद्यालयों,जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा रोपित किए जाने वाले पौधे के संबंध में सूची उपलब्ध कराने की उपेक्षा की गई है, ताकि उन्हें निशुल्क पौध उपलब्ध कराई जाएगी और उन्होंने सभी से अपेक्षा की है कि हरेला पर्व के अवसर पर रोपित किए जाने वाले पौधों के संबंध में सूची तत्काल उप वन सरंक्षण कार्यालय हरिद्वार वन प्रभाग को उपलब्ध कराने के कष्ट करे, ताकि उन्हें पौध समय से उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि सूची प्राप्त न होने की दशा में हरेला पर्व के अवसर पर पौधे को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाना संभव नहीं हो पाएगा।

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के दो विकास खण्ड रुड़की  एवं बहादराबाद के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।,जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 28 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद  की न्याय पंचायत/ प्राथमिक विद्यालय ,कोटा मुरादनगर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की न्याय पंचायत इमलीखेड़ा के प्राथमिक विधालय मेंहवड खुर्द में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया

error: Content is protected !!