शादी में तमंचा लहराना पडा भारी, हरिद्वार पुलिस ने तमंचे सहित धर किया गिरफ्तार ,शादी के जश्न में सोशल मीडिया पर असला लहराना युवक को पड़ा भारी, खुशी खुशी में पहुंच गया जेल 

करीब एक माह पूर्व ग्राम गढमीरपुर में शादी में डांस के दौरान लहराया था देशी तमंचा, पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर बरामद किया देशी तमंचा

 

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत माह मई- 2025 को ग्राम गढमीरपुर में एक शादी समारोह में डांस के दौरान एक व्यक्ति द्वारा तमंचा लहराने का वाडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था,

उक्त व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा वीडियो में मौजूद तमंचा लहराने वाले व्यक्ति की पहचान एवं ठोस सुरागरसी पतारसी की गयी । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सुमननगर उ0नि0 अर्जुन कुमार व पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति की ठोस सुरागरसी पतारसी, तलाश करते हुए। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सुमन नगर गली न0 5 से अभियुक्त तज्जमुल उर्फ सोनू पुत्र निसार निवासी ईदगाह रोड ग्राम गढ़ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तंमचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया । पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा तमंचे को सुरक्षा के लिये अपने पास रखा था, एवं लगभग एक महीने पहले ग्राम गढमीरपुर में एक शादी समारोह में डासं करते हुए यह तंमचा दिखाया था । पुलिस ने अभियुक्त तज्जमुल उर्फ सोनू उपरोक्त के विरूद्ध थाने पर मुकदमा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई l मैं अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। भविष्य में भी यदि इस प्रकार की कोई घटना सामने आती है तो सम्बन्धित आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

साल के पहले स्नान पर्व पर हरिद्वार पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर नजर,लोहड़ी व मकर संक्रांति स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर,ऋषिकुल ऑटोटोरियम में एकत्रित हुआ मेला ड्यूटी में लगा फोर्स

मुख्यमंत्री द्वारा विधायक निधि योजनान्तर्गत 350 करोड़ की धनराशि निर्गत करने का प्रदान किया अनुमोदन, जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र-हरिद्वार ग्रामीण में पथरी से बहादराबाद मार्ग पर सुकरासा गांव के निकट पथरी रोह नदी पर 36.00 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आर०सी०सी० सेतु का नवनिर्माण कार्य के लिए रू0 5.44 करोड़,

धामी सरकार का ठोस एक्शन प्लान : डेंगू-चिकनगुनिया के खिलाफ राज्यभर में बहुस्तरीय अभियान शुरू, सभी विभाग मैदान में “डेंगू-चिकनगुनिया से जंग में हर नागरिक की भागीदारी ज़रूरी” :  स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अपील

error: Content is protected !!