थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार और इमली खेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने बेडपुर चौक पर स्टाल लगाकर कांवड़ियों के लिए फल और पानी की व्यवस्था की

थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार और इमली खेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने बेडपुर चौक पर स्टाल लगाकर कांवड़ियों के लिए फल और पानी की व्यवस्था की

पिरान कलियर। पड़ोसी राज्यों से आए हुए शिव भक्त हरिद्वार पूरी तरह से शिवमय हो चुका हैं। भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़िय जल लेकर अपने गतंव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कलियर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बेडपुर चौक पर स्टाल लगाकर कांवड़ियों को फल और अन्य पेय सामग्री वितरित कर शिव भक्तों की सेवा की। सेवा सद्भाभाव के साथ पुलिस सुरक्षा का नया रूप भी नजर आ रहा हैं। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार और इमली खेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने बेडपुर चौक पर स्टाल लगाकर कांवड़ियों के लिए फल और पानी की व्यवस्था की गई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि कांवड़ियों को फल, पानी ओर बिस्किट आदि सामग्री बांटी गई। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिव भक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान एसआई अरुण कुमार,बबलू कुमार, संजय कुमार, मनीष,आनंद, एसपीओ छोटा आदि उपस्थित रहे।

खेड़ी शिकोहपुर में पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत, सर्मथन का ऐलान।ग्रामीणों ने कहा-विधानसभा बनने के बाद से ही बदहाल की आंसू हो रहा है विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र। भाजपा नेता सुबोध राकेश बोले-ज्वालापुर विधानसभा से पुराना नाता, हमेशा ग्रामीणों का मिला स्नेह

सिडकुल क्षेत्र में चल रही नकली शैंपू की फैक्टरी का हुआ भंडाफोड़, छापेमारी में पुलिस ने 15 लाख रुपये के करीब की नकली शेम्पु की बरामद,नकली शैंपू की भारी खेप के साथ तीन आरोपी आए पकड़ में

error: Content is protected !!