लक्सर दाबकी कलां गाँव में 25 जुलाई को होगा UCC रजिस्ट्रेशन कैंप ग्राम प्रधान वीरेंद्र ने दी जानकारी

लक्सर दाबकी कलां गाँव में 25 जुलाई को होगा UCC रजिस्ट्रेशन कैंप ग्राम प्रधान वीरेंद्र ने दी जानकारी

 

हरिद्वार ।लक्सर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दाबकी कलां गाँव में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत रजिस्ट्रेशन को लेकर एक महत्वपूर्ण केंप का आयोजन ग्राम प्रधान की और से लगवाया जा रहा है। गाँव के सक्रिय ग्राम प्रधान वीरेंद्र द्वारा दिनांक 25 जुलाई को एक विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों को UCC के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन कराने का अवसर मिलेगा। ग्राम प्रधान वीरेंद्र ने बताया कि सरकार की इस महत्त्वाकांक्षी योजना में ग्रामीणों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह कैंप लगाया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षित स्टाफ की मौजूदगी में ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जाएगी जिससे ग्रामीणों को कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होगी उन्होंने गाँव वासियों से अपील की है कि वे अपने आधार कार्ड पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर कैंप में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग लें कैंप का उद्देश्य ग्रामीणों को योजना की जानकारी देना और उनकी भागीदारी को सुगम बनाना है। ग्राम में इस पहल को लेकर उत्साह का माहौल है और लोग ग्राम प्रधान की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना कर रहे हैं यह कैंप UCC को लेकर ग्रामीण जागरूकता और भागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

देश में गरीबों,पिछड़ों तथा दबे कुचलें लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो काम कर रहे हैं वह सूफी-संतों के मिशन का ही एक हिस्सा है : पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान संघ के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक इरफान अहमद

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने हरिद्वार जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के लिए नया बिजली कटौती शेड्यूल जारी किया , विद्युत वितरण सर्किल रुड़की के इन कई क्षेत्रों में 17 से 20 जून तक होगी बिजली कटौती,,गढमीरपुर सहित विद्युत वितरण सर्किल रुड़की के इन क्षैत्रो में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण हेतु प्रस्तावित कार्य, विभाग ने की सहयोग की अपील

error: Content is protected !!