मजिस्ट्रीयल जांच के लिए उप जिलाधिकारी / उप जिला मजिस्ट्रेट, हरिद्वार को जांच अधिकारी नामित

मजिस्ट्रीयल जांच के लिए उप जिलाधिकारी / उप जिला मजिस्ट्रेट, हरिद्वार को जांच अधिकारी नामित

 

हरिद्वार । मंशा देवी मन्दिर के पैदल मार्ग पर समय लगभग 9.00 बजे प्रातः अचानक से हुई भगदड़ में मृतक श्रद्धालुओं एवं सामान्य तथा गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं , व्यक्तियों के संबंध में हुई घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए उप जिलाधिकारी तथा उप जिला मजिस्ट्रेट, हरिद्वार को जांच अधिकारी नामित किया जाता है। उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, हरिद्वार को निर्देशित किया जाता है कि वे सम्पूर्ण घटना क्रम के संबंध में विस्तृत रूप से मजिस्ट्रीयल जांच पूर्ण करते हुए 15 दिवस के अन्दर अधोहस्ताक्षरी को निर्धारित समयान्तर्गत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ प्रबन्धन और सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में भी अपनी आख्या एवं सुझाव अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे

जिलाधिकारी कमेंन्द्र सिंह की अध्यक्षता में रोशनाबाद कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय एल 1 अधिकारियों के साथ सीएम हेल्प लाईन 1905 में शिकायतों के समाधान के सम्बंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में भाईचारे और उल्लास का माहौल बना हुआ है,मास्टर दिलीप कुमार की अगुवाई में हिंदू मुस्लिम गंगा-जमुनी तहजीब की एक शानदार मिसाल देखने को मिली

error: Content is protected !!