लक्सर में बाढ़ का कहर नरोजपुर में आठ वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत गांव में पसरा मातम

लक्सर में बाढ़ का कहर नरोजपुर में आठ वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत गांव में पसरा मातम

 

संवाददाता : लोकेश कुमार

लक्सर । लक्सर हरिद्वार जिले में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है पहाड़ी इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं जिससे जिले के कई गांवों में पानी भर गया है। इसी क्रम में लक्सर तहसील क्षेत्र के नरोजपुर गांव के आसपास भी भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है। गाँव से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के पास पानी भराव की स्थिति के बीच बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव का ही लगभग 8 वर्षीय जिसका नाम कामरान था जो बाढ़ के पानी में नहाने गया था जहां वह गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। बाद में बच्चे का शव पानी में ही मिला। मृतक बच्चा अपने माता-पिता का एक इकलौता था। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा नेता प्रमोद खारी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया गांव के अन्य लोगों ने भी इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया

उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी को नई गति, देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को मिली सीआरएस से मंजूरी, स्पीड ट्रायल सफल , सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया

अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 सहकारिता से आध्यत्मिक समृद्धि थीम पर सहकारिता मेंला 2025 का शुभारंभ आज ऋषिकुल मैदान में मुख्य अतिथि विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, महापौर नगर निगम किरन जैसल, अध्यक्ष नगर पालिका शिवालिक नगर राजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

परीक्षा केन्द्र से 200 मीटर की परिधि में शान्ति व्यवस्था में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस बल के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा : अजयवीर सिंह ,नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार

error: Content is protected !!