पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, ओवैस नामक हिस्ट्रीशीटर घायल

पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, ओवैस नामक हिस्ट्रीशीटर घायल

 

रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस की चेकिंग के दौरान शनिवार देर शाम बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, गंगनहर पुलिस टीम पनियाला कट पर संदिग्ध वाहनों व लोगों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सिल्वर रंग की बुलेट (नंबर- यूके 07 BB 9159) पर सवार एक युवक को रोका गया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भगवानपुर हाईवे सालियर की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में युवक के पैर पर गोली लग गई।

घटना के तुरंत बाद घायल बदमाश को संयुक्त उप जिला चिकित्सालय रुड़की पहुंचाया गया। उसकी पहचान ओवैस पुत्र फुरकान निवासी पुरानी तहसील, थाना गंगनहर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ओवैस गंगनहर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

 

सूचना मिलते ही एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल समेत अन्य उच्च अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की ,अधिकारियों को जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समय पर जनता को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश ,अधिकारी प्रत्येक कार्यदिवस पर कार्यालय में प्रातरू 10 बजे से 11 बजे तक सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उनका निस्तारण करें

ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए: मुख्यमंत्री, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में योग मेले, हरित योग और योग पर आधारित प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, मातृशक्ति को अधिक से अधिक योग से जोड़ा जाएगा।

error: Content is protected !!