पिरान कलियर सालाना उर्स मेले में लगातार हो रही बारिश का असर दुकानदारों की दुकानें खाली, पूरे दिन पसरा रहा सन्नाटा

दीक्षा गुप्ता

पिरान कलियर सालाना उर्स मेले में लगातार हो रही बारिश का असर दुकानदारों की दुकानें खाली, पूरे दिन पसरा रहा सन्नाटा………

पिरान कलियर में हजरत साबिर पाक के 757वें सालाना उर्स का आज चांद की 9 तारीख है मगर लगातार हो रही तेज बारिश ने मेले की रौनक को फीका कर दिया है। कई दिनों से हो रही लगातार तेज बारिश ने दरगाह क्षेत्र और मेला मैदान की रौनक को फीका कर दिया। चारों तरफ पानी भरने और कीचड़ होने कारण बहार से आने वाले जायरीनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। लगातार हो तेज़ बारिश का असर सीधे तौर पर दुकानदारों और व्यापारियों की आमदनी पर पड़ रहा हैं। पिरान कलियर उर्स (मेले) में बाहर से आए दुकानदारों कि दुकानें ठीक से लग भी नहीं पाई की कई दिनों से हो रही तेज बारिश ने सारा इंतजाम बिगाड़ कर रख दिया। चारों ओर पानी कीचड़ होने की वजह से तिरपाल और सामान जम नहीं पा रहे, कई दुकानदारों का सामान भीगकर खराब हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि कारोबार ठप होने से भारी नुकसान की आशंका बढ़ गई है।आमतौर पर इस समय तक मेला क्षेत्र में जायरीनों की चहल-पहल बढ़ जाती है, लेकिन बारिश के बाद चारों ओर सन्नाटा पसर गया। छोटे दुकानदार ही नहीं, बल्कि बड़े होटल, ढाबा और स्थानीय व्यापारी भी मायूस नजर आए। उनका कहना है कि उर्स के दौरान ही पूरे साल का खर्च निकलता है, लेकिन मौसम की मार ने इस बार उम्मीदों को धक्का लगा है।व्यापारियों ने प्रशासन से पानी निकासी और कीचड़ हटाने की व्यवस्था की मांग की है, ताकि हालात सामान्य हो सकें और जायरीनों व दुकानदारों दोनों को राहत मिले। बाहर से आए दुकानदारो ने कहा हम दूर दराज से आए हैं, लेकिन लगातार हो रही तेज बारिश और कीचड़ ने दुकानें लगाने ही नहीं दीं। अब तो खर्च निकलना भी मुश्किल लग रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरिद्वार में नवनिर्मित भवन व स्मार्ट रूम का लोकापर्ण किया तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।,  समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रान्त प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।  

तीर्थ नगरी हरिद्वार में 21 फरवरी से 03 मार्च तक चलेगा “चमाचम सड़क सफाई अभियान”,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में व्यापक स्तर पर स्वच्छता महाअभियान,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘स्वच्छ हरिद्वार’ संकल्प को मिलेगा नई गति

error: Content is protected !!