तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और मॉडल जनपद बनाने की दिशा में महा स्वच्छता अभियान तेज

तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और मॉडल जनपद बनाने की दिशा में महा स्वच्छता अभियान तेज

हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशन में तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ, सुंदर एवं मॉडल जनपद बनाने के लक्ष्य के साथ जनपद में बीते दो माह दो दिन से निरंतर व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में यह अभियान शहरों से लेकर गांव-कस्बों तक प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक असर अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। जनपद में स्वच्छता अभियान को और अधिक गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर जारी किया गया है। इसके तहत 31 जनवरी तक महा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ करें, ताकि हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श जनपद के रूप में विकसित किया जा सके।

आज चलाए गए महा स्वच्छता अभियान का संक्षिप्त विवरण

बीएचईएल द्वारा सफाई अभियान

बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने बताया कि बीएचईएल टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा पीठ बाजार मार्ग से सेक्टर-1 शिव मंदिर चौराहे तक व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर से कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया।

पीएसी का योगदान

पीएसी कमांडेंट हरीश वर्मा ने अवगत कराया कि 40 वाहिनी पीएसी परिसर क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान संचालित किया गया।

भारत स्काउट गाइड का अभियान

भारत स्काउट गाइड के प्रबंधन मनोज सिरोही ने बताया कि संगठन द्वारा हरकी पैड़ी के नाई घाट क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

एनएचएआई द्वारा सफाई कार्य

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल शर्मा ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानीपुर झाल, दुधाधारी फ्लाईओवर ब्रिज एवं बहादराबाद बाईपास क्षेत्रांतर्गत साफ-सफाई का कार्य किया गया।

लोक निर्माण विभाग का अभियान

अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार ने बताया कि सप्तऋषि रोड क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।

खंड विकास अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान

खंड विकास अधिकारी खानपुर ने बताया कि खानपुर बॉर्डर से ग्राम पंचायत गोरधनपुर तक सफाई कराई गई, जिसमें लगभग 07 कुंटल कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया।

खंड विकास अधिकारी रुड़की ने ग्राम पंचायत माधोपुर एवं हजरतपुर में साफ-सफाई कार्य कराए जाने की जानकारी दी।

खंड विकास अधिकारी नारसन ने गुरुकुल नारसन, बूदपुर जट सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाए जाने की पुष्टि की।

जिला प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ हरिद्वार की जिम्मेदारी हम सभी की है।

“अब न चलेगा कोई बहाना,

सफाई अभियान में सबको है आना।”

जिलाधिकारी कमेंन्द्र सिंह की अध्यक्षता में रोशनाबाद कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय एल 1 अधिकारियों के साथ सीएम हेल्प लाईन 1905 में शिकायतों के समाधान के सम्बंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

error: Content is protected !!