सुमननगर तिराहे पर हंगामा: रानीपुर पुलिस ने शांति भंग में दो गिरफ्तार
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति भंग के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामला सुमननगर तिराहे का है, जहां सरेआम लड़ाई-झगड़े और हुड़दंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 फरवरी 2026 को सुमननगर तिराहे पर झगड़े की सूचना पर चौकी प्रभारी सुमननगर उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर दो व्यक्ति — समीर (19 वर्ष) पुत्र वसीम निवासी सलेमपुर तथा जुल्फकार (38 वर्ष) पुत्र कुरबान अली निवासी ग्राम सलेमपुर — राहगीरों के साथ विवाद करते हुए आपस में मारपीट और आमदा फौजदारी कर रहे थे। उनके हंगामे से आसपास काफी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय उत्तेजित होकर गाली-गलौच और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुमननगर उ0नि0 अर्जुन कुमार के साथ हेड कांस्टेबल महेंद्र तोमर एवं कांस्टेबल जयदेव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।






Users Today : 3