धनौरी–मांग कलियर मार्ग पर यातायात सुरक्षा का विशेष अभियान, 25 चालान

धनौरी–मांग कलियर मार्ग पर यातायात सुरक्षा का विशेष अभियान, 25 चालान

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के धनौरी से मांग कलियर मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन/यातायात विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच करते हुए सीट बेल्ट, हेलमेट तथा ई-रिक्शा के ग्रीन कार्ड की विशेष रूप से चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। बाइक सवार बिना हेलमेट के चलते मिले, वहीं कई कार चालक सीट बेल्ट लगाए बिना वाहन चलाते नजर आए। इसके अतिरिक्त कई ई-रिक्शा चालक आवश्यक दस्तावेज व ग्रीन कार्ड के बिना संचालन करते पकड़े गए।अभियान का नेतृत्व कर रहे परिवहन आरक्षित उप निरीक्षक बी,एस चौहान एवं उनके सहयोगी ओंकार (परिवहन आरक्षित) ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अब तक कुल 25 चालान किए जा चुके हैं, जिनमें हेलमेट, सीट बेल्ट और ई-रिक्शा ग्रीन कार्ड प्रमुख रूप से शामिल हैं।उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमों का पालन करें। हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन रक्षक हैं, इसलिए इन्हें केवल चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए अपनाएं। विभाग द्वारा आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की

error: Content is protected !!