विकसित भारत के लिए प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी: पीएम मोदी

विकसित भारत के लिए प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी: पीएम मोदी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करते हुए विकसित भारत के लिए “प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी” को अनिवार्य बताया। गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने रिमोट के माध्यम से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 12 किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लिया और डाटकाली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने बैसाखी और बिहू पर्व की शुभकामनाओं के साथ की और कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिससे देशभर के श्रद्धालुओं को इस कॉरिडोर से बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य अपने 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उसकी प्रगति को नई गति दे रहा है।प्रधानमंत्री ने डॉ बी आर अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी सरकार के निर्णय संविधान की भावना को मजबूत करने वाले रहे हैं। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाने और देशभर में संविधान के पूर्ण लागू होने का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता लागू कर देश को नई दिशा दिखाई है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत में सड़कें, रेलवे, रोपवे और जलमार्ग देश की “भाग्य रेखाएं” बन रही हैं। बीते एक दशक में इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व निवेश हुआ है और उत्तराखंड में ही लाखों करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। चारधाम महामार्ग, रेल परियोजनाएं और केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे जैसे प्रोजेक्ट राज्य के विकास की नई कहानी लिख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत स्पीड और स्केल दोनों पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली मेट्रो का विस्तार, मेरठ तक मेट्रो कनेक्टिविटी और नए एक्सप्रेसवे इसका उदाहरण हैं। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से यात्रा समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी और किसानों को अपने उत्पाद बड़ी मंडियों तक तेजी से पहुंचाने में मदद मिलेगी।उन्होंने उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य अब बारामासी पर्यटन की ओर बढ़ रहा है। विंटर टूरिज्म, वेड इन उत्तराखंड और धार्मिक यात्राओं में बढ़ोतरी से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि विकास के साथ प्रकृति का संतुलन बनाए रखना जरूरी है। इस कॉरिडोर में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया गया है।अंत में उन्होंने देवभूमि की स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में हरिद्वार में भव्य कुंभ और नंदा देवी राजजात जैसी धार्मिक यात्राएं आयोजित होंगी। उन्होंने महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि 2029 तक आधी आबादी को उनका पूरा हक मिलेगा

उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पत्नी संग रोशनाबाद जिला कार्यालय परिसर में तीन स्थानों पर किया पौधारोपण। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पौधारोपण के लिए सवयं चलाया फावड़ा

हरिद्वार कुंभ-2027: सरकार एक्शन मोड में, PWD को 24 घंटे में टेक्निकल अफसर तैनात करने के आदेश , सचिवालय में बड़ी समीक्षा बैठक—हर की पैड़ी समेत सभी घाटों का होगा पुनर्निर्माण, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी

error: Content is protected !!