विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण, हरित हरिद्वार के संकल्प को दी नई ऊर्जा

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण, हरित हरिद्वार के संकल्प को दी नई ऊर्जा

(पत्रकारदिलदार अब्बासी) हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिद्वार जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिडकुल स्थित लीग्रैंड बायोडायवर्सिटी पार्क में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर “हरित हरिद्वार” अभियान को नई दिशा देने का संदेश दिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के कारण पर्यावरण गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में वृक्षारोपण ही वह सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए हम प्रकृति का संतुलन बनाए रख सकते हैं।उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं उठानी चाहिए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है।जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों के लिए यदि कहीं पेड़ों का कटान होता है तो उसकी भरपाई अधिक संख्या में पौधे लगाकर की जानी चाहिए। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है।उन्होंने बताया कि हरिद्वार को हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से गिवमीट्रीज़ ट्रस्ट एवं इंडो एशियन कंपनी के सहयोग से लीग्रैंड बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित किया गया है। इस पार्क में अब तक लगभग नौ हजार पौधे लगाए जा चुके हैं, जो भविष्य में जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जिले की औद्योगिक इकाइयों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों से भी आगे आकर वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनपद में जहां भी खाली भूमि उपलब्ध है, वहां पौधारोपण कर हरित क्षेत्र विकसित किए जाने चाहिए।इस अवसर पर आरएम सिडकुल कमल किशोर फर्त्याल ने बताया कि सिडकुल द्वारा पार्क विकास हेतु भूमि उपलब्ध कराई गई है। इंडो एशियन कंपनी ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत पार्क को विकसित करने में सहयोग प्रदान किया है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां विभिन्न प्रजातियों के 300 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।गिवमीट्रीज़ ट्रस्ट के प्रोजेक्ट हेड जगदीप ठाकुर ने बताया कि उनकी संस्था पिछले कई दशकों से पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्क के रखरखाव और संरक्षण की जिम्मेदारी आगामी तीन वर्षों तक संस्था द्वारा निभाई जाएगी ताकि लगाए गए पौधे विकसित होकर एक समृद्ध हरित क्षेत्र का निर्माण कर सकें।कार्यक्रम में श्रम विभाग, वन विभाग, सिडकुल प्रशासन, विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। हरिद्वार को हरित जनपद बनाने के संकल्प के साथ सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शास्त्री निवास में स्वामी इंद्रजीत सिंह का महंत पद पर पट्टाभिषेक, संत समाज ने दी सहमति  ब्रह्मलीन महंत हरभजन सिंह शास्त्री की इच्छा अनुसार स्वामी इंद्रजीत सिंह बने उत्तराधिकारी हरिद्वार: संत समाज की उपस्थिति में स्वामी इंद्रजीत सिंह को चादर–तिलक विधि से महंत पद की जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल? पात्र गरीबों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ देने के आरोप, जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से उच्च स्तरीय जांच की मांग गढ़मीरपुर में आवास योजना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, समाजसेवी राव सुहैल ने सौंपा शिकायती पत्र; नसीम उर्फ सीमा ने सुनाई दर्दभरी दास्तान

चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आज उपजिलाधिकारी रुड़की लक्ष्मी राज चौहान द्वारा नारसन बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया 

error: Content is protected !!