बहादराबाद में विशाल जन कल्याण शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

बहादराबाद में विशाल जन कल्याण शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

 

(पत्रकार दिलदार अब्बासी) बहादराबाद। विकासखंड बहादराबाद में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशाल जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा मौके पर ही लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आशा नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख उधम सिंह तथा कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। शिविर का संचालन खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और लाभ उठाया।शिविर में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के स्टॉल पर स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और समूहों के माध्यम से मिलने वाली वित्तीय सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा।बाल विकास विभाग ने शिविर में 20 बालिकाओं को किशोरी किट तथा दो गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी वितरित की। इससे महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को बल मिला।यूपीसीएल द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल में कमी लाई जा सकती है और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा सकता है।स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड योजना की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है।इसके अलावा श्रम विभाग ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से मिलने वाली बीमा एवं सहायता योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ लेने की अपील की।शिविर में सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, राशन विभाग तथा उरेडा विभाग सहित कई विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में विकासखंड के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।यह जन कल्याण शिविर ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। सरकार और प्रशासन का यह प्रयास आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने तथा विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय में स्थित कार्यालयों एवं पाटलों का किया औचक निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति के अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश।

error: Content is protected !!