दादूपुर गोविंदपुर की जनसभा में दिखा जनसमर्थन, विधायक रवि बहादुर ने भाईचारे और विकास पर दिया जोर

दादूपुर गोविंदपुर की जनसभा में दिखा जनसमर्थन, विधायक रवि बहादुर ने भाईचारे और विकास पर दिया जोर
बहादराबाद/हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के ग्राम दादूपुर गोविंदपुर में आयोजित जनसभा में उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब विधायक रवि बहादुर का ग्रामीणों और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ ने साफ संकेत दिया कि क्षेत्र में विधायक के प्रति लोगों का जुड़ाव और समर्थन लगातार मजबूत हो रहा है। जनसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक रवि बहादुर ने सामाजिक एकता, भाईचारे और क्षेत्रीय विकास को अपनी राजनीति का मूल आधार बताया। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली सोच से ऊपर उठकर सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलना ही आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि गांव और समाज की मजबूती एकता से ही संभव है।विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे निभाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ वे लगातार क्षेत्र की समस्याओं को सुनने, जनता के बीच रहने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी विकास की रफ्तार को और तेज किया जाएगा।रवि बहादुर ने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करें, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करें और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी ऊर्जा के साथ वे क्षेत्र के विकास और सामाजिक समरसता के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।इस मौके पर तनवीर कुरैशी, इलियास शाह, दिलशाद मलिक, हाजी खुर्शीद, राव गुड्डू, तहसीन कुरैशी, फिरोज कुरैशी, पंडित गोलू चौबे, डॉ. त्यागी, अनूप, इरशाद ठेकेदार, अकबर कुरैशी, अब्बास, छोटा प्रधान प्रतिनिधि, बाली, दिनेवाज कुरैशी, नौशाद मलिक, हसीन कुरैशी, नसीम मलिक, वसीम मलिक सहित कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!