पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में सख्ती: हरिद्वार में 419 अपात्र लाभार्थी सूची से होंगे बाहर

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में सख्ती: हरिद्वार में 419 अपात्र लाभार्थी सूची से होंगे बाहर

 

हरिद्वार । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ दिलाने के लिए हरिद्वार जनपद में पात्रता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। विकासखंड स्तर पर चल रही जांच के दौरान अब तक 419 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। इन सभी के नाम योजना की सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा के निर्देश पर जनपद के विभिन्न विकासखंडों में पात्रता सूची की जांच की जा रही है। अभियान के तहत अपात्र परिवारों को सूची से बाहर करने के साथ ही पूर्व सर्वेक्षण में छूटे हुए पात्र परिवारों और किसी कारणवश सूची से बाहर रह गए पात्र परिवारों को भी दोबारा जांच के बाद सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जा रही है।2,282 आपत्तियां मिलीं,943 का निस्तारण प्रशासन केअनुसार,18अगस्त 2026 तक आपत्तियां और शिकायतें दर्ज कराने की समय सीमा के दौरान जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल 2,282 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इनमें से 943 आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 1,340 आपत्तियों की जांच अभी जारी है।जांच के दौरान अब तक जनपद के विभिन्न विकासखंडों में 419 ऐसे लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं, जो योजना के लिए अपात्र पाए गए हैं। इनके नाम सूची से विलोपित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पात्र परिवारों को भी मिलेगा मौका

प्रशासन की ओर से पूर्व सर्वेक्षण में छूटे हुए पात्र परिवारों तथा किन्हीं कारणों से सूची से बाहर हुए पात्र परिवारों को भी चिन्हित किया जा रहा है। सत्यापन और जांच पूरी होने के बाद ऐसे पात्र परिवारों को अलग से सूचीबद्ध करने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि कोई वास्तविक जरूरतमंद परिवार योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।अपात्र व्यक्ति को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

error: Content is protected !!