ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिल्ला गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से फायरिंग; मुख्य आरोपी की तलाश जारी
हरिद्वार।जनपद मेंअपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने कनखल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। सतीघाट पर युवक पर तमंचे से फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2026 की रात को कनखल क्षेत्र के सतीघाट पर सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि युवकों ने वादी के पुत्र के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि युवक गोली लगने से बाल-बाल बच गया।घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली कनखल में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम।प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह, उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता, उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल प्रलव चौहान और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।






Users Today : 10