मनकामेश्वरी मंदिर में महाशिवरात्रि पर संकीर्तन में बड़ी संख्या में देर रात तक झूमे भजनों पर भक्तजन

मनकामेश्वरी मंदिर में महाशिवरात्रि पर संकीर्तन में बड़ी संख्या में देर रात तक झूमे भजनों पर भक्तजन

रुड़की।मन्कामेश्वरी दुर्गा मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर मुख्य यजमान मनोज कुमार जैन,धर्मपत्नी अलका व जैन परिवार ने मंदिर आचार्य द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भव्य रुद्राभिषेक दूध,दही,शहद,पंचामृत व शिव प्रिय बेलपत्रों,भांग धतूरा आदि बिल्वपत्र व सहस्त्र फूलों से विधिवत शिवशक्ति पूजा-अर्चना कराई।तत्पश्चात आरती की गई व एकत्रित भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया एवं मंदिर में तीनों पहर मंत्रोउच्चरण के साथ भगवान शिव महाशक्ति का रुद्राभिषेक हुआ तथा शाम को मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि संकीर्तन का आयोजन हुआ।शिव संकीर्तन में सहारनपुर से पधारे पंडित गोविंद बखानस द्वारा संगीतमय भजनों पर एकत्र भक्तजन झूम कर नाचे।

मंदिर आचार्य आर्यदि ने भगवान शिव व शक्ति के पुनर्जन्म व जन्मों जन्म साथ की कथा सुना भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।निवर्तमान मेयर गौरव गोयल,भाजपा नेता सौरभ भूषण शर्मा,एडवोकेट नवीन कुमार जैन व विभोर अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। एडवोकेट नवीन कुमार जैन द्वारा सभी को पटका पहन कर सम्मान किया गया।पूजा अर्चना में उषा वर्मा,संगीता गर्ग,रेखा जैन,दीपा जैन,ईशा जैन,रजनी कौशिक,अनुज कुमार जैन,अवनीश गर्ग,डॉ०बीएल अग्रवाल,नैना,वर्णिका,यश, क्रिश,कृष्णा आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

सीएम की प्ररेणा से प्रोजेक्ट ‘‘नंदा सुनंदा’’ से सशक्त बनती बेटियां, आज फिर तीन बेटियां बनी ‘‘नंदा-सुनंदा’’ ,किसी के जीवन में स्थायी सुधार लाना पूनित कार्य, इनसे मिलने वाली आत्मीय शांति अद्वैत: डीएम, बाल विकास, समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग की भूमिका अहम असहाय लोगों तक पहुंचाये जानकारी,

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने किया।, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के दो स्थानों पर किया गया,जिसमें शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला एवं उपजिला चिकित्सालय रुड़की में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का मध्य प्रदेश धार से शुभारंभ किया गया जिसका स्वास्थ्य शिविर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

नीति आयोग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का डाटा पोर्टल पर समय से फीड किया जाए जिलाधिकारी।, नीति आयोग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं कार्यक्रमों की जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की समीक्षा बैठक।

error: Content is protected !!