माकपा महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी निधन पर दुख व्यक्त किया उनके सम्मान में पार्टी ने झण्डा झुकाया ।

माकपा महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी निधन पर दुख व्यक्त किया उनके सम्मान में पार्टी ने झण्डा झुकाया ।

उत्तराखंड । देहरादून प्रख्यात कम्युनिस्ट नेता मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अखिल भारतीय महामंत्री कामरेड सीताराम येचुरी के आकस्मिक निधन पर उत्तराखण्ङ में पार्टी ने उनके सम्मान में अपना झण्डा झुकाया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि दी ।

कामरेड येचुरी के निधन पर राज्य कार्यालय एवं देहरादून जिला कार्यालय में झण्डा झुकाया ।कामरेड येचुरी ने अपना राजनैतिक जीवन छात्र जीवन में एस एफ आई छात्र संगठन से की वे एस एफ आई के अखिल भारतीय महामंत्री एस एफ आई तथा जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष रहते हुऐ उन्होंने शिक्षा जगत के लिऐ महत्वपूर्ण योगदान दिया वे जनपक्षीय अर्थशास्त्री थे तथा इस क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान को सदैव याद किया जायेगा

कामरेड येचुरी ने देश व दुनिया में अपनी पार्टी की प्रतिष्ठा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । उन्होंने साम्प्रदायिकता के खिलाफ तथा धर्म निरपेक्षता राष्ट्रीय एकता व अखण्डता में महत्वपूर्ण योगदान दिया वे जन तन्त्र की हिफाजत के लिऐ उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता ।उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर कई बार देश का नेतृत्व किया ।उत्तराखंड पार्टी के निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा वे देहरादून में आयोजित पिछले राज्य सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में रहे ।

उत्तराखण्ड की राज्य कमेटी सदैव उनके योगदान को याद करती रहेगी ।पार्टी राज्य सचिव कामरेड राजेन्द्र नेगी ने उनके सम्मान में राज्य कार्यालय का झण्डा झुकाया उन्होंने बताया कि कामरेड येचुरी को

 दिल्ली में आगामी 14 सितम्बर 024 को पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय एकेजि भवन से अन्तिम यात्रा के रूप में बिदाई दी जायेगी ।जिसमें हमारे राज्य का पार्टी नेतृत्व भी शामिल होगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरिद्वार में नवनिर्मित भवन व स्मार्ट रूम का लोकापर्ण किया तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।,  समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रान्त प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।  

कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में जनपद में धूमधाम एवं हर्षौल्लास से मनाया गया।, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में कारगिल शहीद एवं शहीद सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

error: Content is protected !!