गढमीरपुर में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, भाईचारे और सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल

गढ़ मीरपुर में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, भाईचारे और सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के पंचपुरी गढ़ मीरपुर क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व इस बार भी पूरे उत्साह, श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया। रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद सुबह निर्धारित समय पर ईदगाह में नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। नमाज के दौरान लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।त्योहार को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। नमाज के दौरान और उसके बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। सुमन नगर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला। घरों में सेवइयों और विभिन्न पकवानों की खुशबू ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया।इस मौके पर हाफिज मोहम्मद फुरकान हुसैनी साबरी इमाम जामा मस्जिद गढ़ ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर हमें आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देती है। उन्होंने सभी से समाज में एकता और शांति बनाए रखने तथा जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।इस प्रकार पंचपुरी गढ़ मीरपुर में ईद का पर्व सौहार्द, अनुशासन और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ, जिसमें प्रशासन और आम जनता का सराहनीय सहयोग देखने को मिला।

सीएम की प्ररेणा से प्रोजेक्ट ‘‘नंदा सुनंदा’’ से सशक्त बनती बेटियां, आज फिर तीन बेटियां बनी ‘‘नंदा-सुनंदा’’ ,किसी के जीवन में स्थायी सुधार लाना पूनित कार्य, इनसे मिलने वाली आत्मीय शांति अद्वैत: डीएम, बाल विकास, समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग की भूमिका अहम असहाय लोगों तक पहुंचाये जानकारी,

error: Content is protected !!