हरिद्वार पुलिस ने खोया अपना एक साथी, पुलिस परिवार में दौड़ी शोक की लहर,कर्णप्रयाग घाट पर दी गई शोक सलामी

एसएसपी हरिद्वार सहित समस्त पुलिस परिवार ने प्रकट की संवेदना

 

छुट्टी के दौरान हुई आकस्मिक मृत्यु, कर्णप्रयाग घाट पर दी गई शोक सलामी

हरिद्वार। कल शाम थाना झबरेड़ा में तैनात आरक्षी संजय चौहान के छुट्टी के दौरान आकस्मिक निधन होने पर हरिद्वार पुलिस शोक व्यक्त करती है। आप अपने हंसमुख व्यवहार एवं कर्तव्यपरायणता के लिए सदैव याद किए जाएंगे।

मूल रूप से ग्राम सेम थाना पोखरी जिला चमोली गढ़वाल निवासी स्वर्गीय संजय चौहान वर्ष 2009 में पुलिस विभाग का हिस्सा बने थे व वर्तमान में 03 दिवस के अवकाश पर अपने घर गए हुए थे जिनको कर्णप्रयाग घाट पर सशस्त्र पुलिस गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई।

पुलिस परिवार के सदस्य को खोने के इस भावुक पल में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल एवं हरिद्वार पुलिस शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती है। परमेश्वर से हमारी ये प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देकर इस कठिन समय में परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भाईचारे की मिसाल: 40वां जोड़ा मेले में सिख और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर रचा सौहार्द का इतिहास, 40वां जोड़ा मेला – प्रकाश पूरब श्री गुरु अंगद देव जी एवं बाबा लख्खी बंजारा जी की याद में मनाया जा रहा है

उत्तराखंड में सीपीएम पार्टी का आठवां राज्य सम्मेलन कर्णप्रयाग में विशाल रैली से शुरू। आमसभा में भाजपा की साम्प्रदायिक , कॉरपोरेट्स ,विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का आह्वान ।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय में स्थित कार्यालयों एवं पाटलों का किया औचक निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति के अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश।

error: Content is protected !!