लंढौरा नगर पंचायत से निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी मोहम्मद शाहेज़मा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, वोटो की कि अपील, कहां विकास किया है विकास करेंगे, क्षेत्र की जनता का सम्मान करेंगे

लंढौरा नगर पंचायत से निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी मोहम्मद शाहेज़मा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, वोटो की कि अपील, कहां विकास किया है विकास करेंगे, क्षेत्र की जनता का सम्मान करेंगे

 

(मोहम्मद आरिफ)

हरिद्वार। चुनावी प्रचार को गति प्रदान करते हुए नगर पंचायत लंढौरा से निर्दलीय अध्यक्ष पद प्रत्याशी मोहम्मद शाहेज़मा ने अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए लंढौरा क्षेत्र में रैली का आयोजन किया है। जिसमें उमड़े जनसैलाब ने निर्दलीय अध्यक्ष पद प्रत्याशी मोहम्मद शाहेज़मा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया है और अपना पुर्ण समर्थन देते हुए समर्थकों ने एक-एक व्यक्ति से मोहम्मद शाहेज़मा के पक्ष में वोट की अपील की है। मोहम्मद शाहेज़मा के शक्ति प्रदर्शन में युवाओं और बुजुर्गों के चेहरे पर एक उमंग की झलक भी देखी गई है।

 

और शक्ति प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समर्थकों का मोहम्मद शाहेज़मा पर आशीर्वाद देख अन्य प्रत्याशियों की नींद भी उड़ चुकी है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद शाहेज़मा कई वर्षों से जनता की सेवा में लगे हैं। बुजुर्गों का सम्मान करना और छोटो में प्यार बांटना वह बाखूबी जानते भी हैं। पीड़ितों की समस्या को गंभीरता से लेना और उनका समाधान करना मोहम्मद शाहेज़मा की पहली प्राथमिकता होती है। और अब समय आ चुका है नगर पंचायत अध्यक्ष के दावेदार मोहम्मद शाहेज़मा को वोटो की बड़ी संख्या से जीतकर नगर पंचायत लंढौरा में भेजने काम जनता करेंगी। वही निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोहम्मद शाहेज़मा ने कहां कि यह जनसैलाब की भीड़ खरीदी हुई नहीं है, यह भीड़ मोहम्मद शाहेज़माासे मोहब्बत रखती है। और 23 तारीख को बड़ी संख्या में केतली पर मोहर लगाकर अध्यक्ष पद से नवाजेंगी और नगर पंचायत लंढौरा में भेजने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि विकास किया है विकास करेंगे। जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे, अपने बड़े छोटों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों की जनता मेरा परिवार है और परिवार के एक एक सदस्य की समस्या का समाधान करना मेरा फर्ज है। और प्रत्येक परिवार तक विकास की मूलभूत सुविधाएं तेज गति से पहुंचने का काम भी बड़े उत्साह के साथ किया जाएगा।

कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में, प्रशासन की सूझबूझ और सतर्कता से कायम है भाईचारा,सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित कुंतैल एवं सुमन नगर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह की मेहनत और समर्पण यात्रा की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं

error: Content is protected !!