नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए सभी अवैध नशा करोबारियों के खिलाफ कठोर करवाई करने के दिए दिशा-निर्देश : सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी

नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए सभी को अवैध नशा करोबारियों के खिलाफ सक्रिय रहकर जानकारी जुटाते हुए कठोर कार्यवाही करने के दिए दिशा निर्देश : सरिता डोबाल द्वारा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी

 

उत्तरकाशी । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानसू मे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मेलन तथा मासिक अपराधों की समीक्षा की गयी।

नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए सभी को अवैध नशा करोबारियों के खिलाफ सक्रिय रहकर जानकारी जुटाते हुए कठोर कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये।

नशे के अतिरिक्त साईबर, महिला अपराध तथा अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए जरुरी हिदायतें देते हुए, नशा साईबर, यातायात नियमों तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनता में जागरुकता बढाने के लिये लगातार जनजागरुकता कार्यक्रम चलाने के दिशा निर्देश दिये गये।

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ,रुटीन वाहन चैकिंग तथा आपदा के समय त्वरित रिस्पॉंस के दिशा निर्देश दिये गये।सभी को कर्तव्यनिष्ठता व ईमानदारी से ड्यूटी करने के साथ-साथ ड्यूटी के दौरान लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गयी।जनता के साथ सरल, सौम्य व संयमित व्यवहार करने तथा पीडित केन्द्रित पुलिसिंग के साथ वर्तमान में प्रचलित शीतकालीन चारधाम यात्रा को सरल व सुगम तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए जरुरी निर्देश दिये गये।विगत माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

सीएम की प्ररेणा से प्रोजेक्ट ‘‘नंदा सुनंदा’’ से सशक्त बनती बेटियां, आज फिर तीन बेटियां बनी ‘‘नंदा-सुनंदा’’ ,किसी के जीवन में स्थायी सुधार लाना पूनित कार्य, इनसे मिलने वाली आत्मीय शांति अद्वैत: डीएम, बाल विकास, समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग की भूमिका अहम असहाय लोगों तक पहुंचाये जानकारी,

नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में भाईचारे और उल्लास का माहौल बना हुआ है,मास्टर दिलीप कुमार की अगुवाई में हिंदू मुस्लिम गंगा-जमुनी तहजीब की एक शानदार मिसाल देखने को मिली

error: Content is protected !!