धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ व अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी स्वयं उतरे मैदान में

धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ व अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी स्वयं उतरे मैदान में

हरिद्वार । मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन एवं मॉडल जनपद के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को स्वयं धरातल पर उतरकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भगत सिंह चौक से प्रेमनगर आश्रम चौक, आयरिश पुल, बीएचईएल गेट नंबर-02, मुख्य द्वार बैरागी कैंप एवं मेला क्षेत्र बैरागी कैंप के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नालों की समुचित सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा क्षेत्र में लगे अवैध होर्डिंग और बैनरों को तत्काल हटाने के निर्देश नगर निगम अधिकारियों को दिए।
प्रेमनगर आश्रम मार्ग के दोनों ओर लगी फड़, ठेली एवं अस्थायी दुकानों को हटाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, कांवड़ पटरी मार्ग पर भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थानों एवं नालों में कूड़ा फेंकने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि गंदगी फैलाने वालों का चालान ₹5000 से कम का न किया जाए। आयरिश पुल एवं बैरागी कैंप मुख्य गेट के आसपास अतिक्रमण कर लगाई गई अस्थायी दुकानों को हटाने के लिए सिंचाई विभाग एवं नगर निगम को जेसीबी के माध्यम से तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि बैरागी कैंप क्षेत्र में शांतिकुंज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, जिसमें वीवीआईपी आगमन प्रस्तावित है। ऐसे में क्षेत्र को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त रखते हुए उच्चस्तरीय साफ-सफाई एवं सौंदर्यकरण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य मार्गों, चौराहों एवं पुलों के आसपास किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए ताकि आमजन को आवागमन एवं यातायात में किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के समय मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, उप मुख्य नगर अधिकारी दीपक गोस्वामी, एसएनए नगर निगम ऋषभ उनियाल सहित सिंचाई विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित

error: Content is protected !!