अधिशासी अधिकारियों को जिलाधिकारी की कड़ी फटकार लापरवाह अधिशासी अधिकारियों के विरूद्ध होगी सख़्ती से कार्यवाही

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में नगर निकायों की समीक्षा बैठक लेते साफ सफाई एवं राजस्व वसूली तथा अतिक्रमण के हुए दिशा निर्देश दिया

हरिद्वार । सभी नगर निकाय, सफाई, राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के साथ ही अतिक्रमण के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में नगर निकायों की समीक्षा बैठक लेते हुए दिए उन्होंने अधिकांश निजकयों द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतरगत गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही न करने, कम राजस्व वसूली करने तथा अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही न करने पर अधिकांश नगर निकायों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि उक्त सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधित अधिशासी अधिकारियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नगर आयुक्त हरिद्वार/रुड़की,नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को नगर निकायों में साफ सफाई की व्यवस्था को सुचारू किए जाने, गंदगी फैलाने वाले प्रतिष्ठानों का चालान करने,कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था करने,नगर निकायों को अपनी आय बढ़ाने के उपाय करने,जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी करने,CM Helpline में प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करने,UCC में प्राप्त आवेदन का समय से निस्तारण करने,मा. मुख्यमंत्री घोषणाओं को पूरा करने, सड़कों पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने,हाउस टैक्स को शत प्रतिशत ज़मा कराए जाने,कार्यालयों हेतु भवन निर्माण किए जाने की कार्यवाही करने इत्यादि निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय लक्ष्मी राज चौहान,नगर आयुक्त हरिद्वार नंदन कुमार,नगर आयुक्त रुड़की राकेश तिवारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया,समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे

सीएम की प्ररेणा से प्रोजेक्ट ‘‘नंदा सुनंदा’’ से सशक्त बनती बेटियां, आज फिर तीन बेटियां बनी ‘‘नंदा-सुनंदा’’ ,किसी के जीवन में स्थायी सुधार लाना पूनित कार्य, इनसे मिलने वाली आत्मीय शांति अद्वैत: डीएम, बाल विकास, समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग की भूमिका अहम असहाय लोगों तक पहुंचाये जानकारी,

यूसीसी में प्रतिदिन औसत 1634 विवाह पंजीकरण,समान नागरिक संहिता के तहत विवाह पंजीकरण ने पकड़ा जोर,उत्तराखण्ड में यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ी। 6 महीने से बढ़ाकर की गई 1 साल, नागरिकों में उत्सव

error: Content is protected !!