गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क, तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा

गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क, तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा

हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेंद्र सिंह डोभाल की संयुक्त अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिस अधिकारी को जो भी दायित्व सौंपा गया है, वह उसे पूर्ण संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ निभाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग को सड़क मार्गों को दुरुस्त रखने, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, पेयजल विभाग को स्वच्छ पेयजल व्यवस्था बनाए रखने तथा नगर निगम को कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अन्य सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस सहित चिकित्सकों की पर्याप्त टीम तैनात रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटा जा सके। वहीं बीएसएनएल अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर संचार व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश भी दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की श्री दीपक रामचंद्र सेठ, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, सचिव एचआरडीए मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, फूड सेफ्टी ऑफिसर एम.एन. जोशी, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल  दीपक सैनी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान  विपिन चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) सुश्री मीनाक्षी मित्तल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरिद्वार में नवनिर्मित भवन व स्मार्ट रूम का लोकापर्ण किया तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।,  समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रान्त प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।  

error: Content is protected !!