फायरिंग प्रकरण में लक्सर पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया

फायरिंग प्रकरण में लक्सर पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया

 

लक्सर । लक्सर क्षेत्र के मतलुपुर जैनपुर गांव में हुए फायरिंग प्रकरण में लक्सर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के कुछ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी गुलशेर को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घटना 4 अगस्त को उस समय हुई जब गांव निवासी अजरम पुत्र कय्यूम ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही गुलशेर और अन्य लोगों ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौच मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जिस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए । पुलिस के मुताबिक पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर आरोपी गुलशेर पुत्र परवश निवासी जैनपुर खुर्द को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन चौहान,हरीश गैरोला,कर्मवीर सिंह,हेड कांस्टेबल रियाज अली,पंचम प्रकाश,शूरवीर तोमर,कांस्टेबल संदीप रावत,रविंद्र चौहान,अक्षय तोमर शामिल रहे। और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने किया।, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के दो स्थानों पर किया गया,जिसमें शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला एवं उपजिला चिकित्सालय रुड़की में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का मध्य प्रदेश धार से शुभारंभ किया गया जिसका स्वास्थ्य शिविर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

error: Content is protected !!