राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर मे़ 12वां स्थापना दिवस समारोह

राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर मे़ 12वां स्थापना दिवस समारोह

(पत्रकार दिलदार अब्बासी)हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक स्थित राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में महाविद्यालय का 12वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में शिक्षा, प्रतिभा और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को केंद्र में रखते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीता सचान के निर्देशन में किया गया।स्थापना दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हुसैनिया इस्लामिया एवं मास्टर अहसान अली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में राजनीति के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।वहीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीता सचान ने महाविद्यालय की गत वर्ष की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि बदलते समय के साथ अपने अंदर नई दक्षताओं का विकास कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शिक्षा के साथ-साथ प्रतिभा, कौशल और आत्मविश्वास भी बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।समारोह के दौरान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति पुरस्कार के लिए चयनित एवं पात्र छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा महाविद्यालय में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिताओं और विभिन्न विभागीय परिषद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के बीच न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत किया, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने और आगे बढ़ने का अवसर भी दिया। स्थापना दिवस समारोह के माध्यम से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को भी सामने रखा गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. तीर्थ प्रकाश द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद पंत, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. तब्बसुम, राजीव सिंह, शिवानी प्रजेश, विशाल सिंह बिष्ट, अब्दुल रहमान, अक्षय कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हरिद्वार कुंभ-2027: सरकार एक्शन मोड में, PWD को 24 घंटे में टेक्निकल अफसर तैनात करने के आदेश , सचिवालय में बड़ी समीक्षा बैठक—हर की पैड़ी समेत सभी घाटों का होगा पुनर्निर्माण, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी

हरिद्वार पुलिस ने फिर की खोए हुए मोबाइल फोनों की बड़ी रिकवरी, ₹40,00,000/- से अधिक बाजार कीमत के मोबाइल फोन किए स्वामियों के सुपुर्द , रिकवर किए गए 300 से ज्यादा मोबाइल वापस मिलने पर खुश दिखे मोबाइल स्वामी

error: Content is protected !!