लोकपाल राकेश चौधरी ने ब्लॉक पुवारका की ग्राम पंचायत कुतुबपुर कौसनी मे सोशल ऑडिट बैठक का किया निरीक्षण

लोकपाल राकेश चौधरी ने ब्लॉक पुवारका की ग्राम पंचायत कुतुबपुर कौसनी मे सोशल ऑडिट बैठक का किया निरीक्षण

संवाददाता :: लोकेश कुमार

लक्सर ।  लोकपाल राकेश चौधरी ने ब्लॉक पुवारका की ग्राम पंचायत कुतुबपुर कौसनी मे सोशल ऑडिट बैठक का निरीक्षण किया , सोशल आडिट टीम ने लोकपाल मनरेगा राकेश चौधरी को अवगत कराया कि ग्राम पंचायत द्वारा एक ही आईडी को कई वर्षो से चलाया जा रहा है तथा व्यक्तिगत लाभार्थियों के नाम से आईडी ही जनरेट नही की गई तथा उनकी वर्क आईडी पर अन्य व्यक्तियों से मजदूरी दर्शाकर उनके खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया है जबकि नियम अनुसार लाभार्थी के द्वारा अपने कार्य पर स्वम कार्य करना चाहिए था इसी तरह पशु शेड निर्माण में भी बड़े पैमाने पर मनरेगा नियमों की अनदेखी की गई है पशु शेड में एक ही फर्म से कोटेशन लेकर कार्य आवंटित कर दिया गया जबकि नियम अनुसार तीन फार्मो से कोटेशन ली जानी चाहिए थी और उसका विज्ञापन भी अखबार में प्रकाशित किया जाना चाहिए था इतना ही नही कार्य शुरू करने से पूर्व ही सामग्री का पैसा भी निकाल लिया गया तथा मजदूरी का पैसा अगले वित्तीय वर्ष में निकाला गया है लोकपाल मनरेगा राकेश चौधरी ने कहा उक्त सभी प्रकरणों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने हरिद्वार जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के लिए नया बिजली कटौती शेड्यूल जारी किया , विद्युत वितरण सर्किल रुड़की के इन कई क्षेत्रों में 17 से 20 जून तक होगी बिजली कटौती,,गढमीरपुर सहित विद्युत वितरण सर्किल रुड़की के इन क्षैत्रो में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण हेतु प्रस्तावित कार्य, विभाग ने की सहयोग की अपील

error: Content is protected !!