रानीपुर 26 विधानसभा के भावी उम्मीदवार,हाजी तौफीक अहमद ने मखदूम अली साबिर के मजार पर की चादर पेश, अमन-चैन एवं भाईचारे की मांगी दुआ, कलियर पहुंचाते ही पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया 

रानीपुर 26 विधानसभा के भावी उम्मीदवार,हाजी तौफीक अहमद ने मखदूम अली साबिर के मजार पर की चादर पेश, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, कलियर पहुंचाते ही पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया

 

कलियर। पिरान कलियर की विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में बुधवार को आजाद समाज पार्टी के रानीपुर विधानसभा सीट से भावी उम्मीदवार हाजी तौफीक अहमद ने पहुंचकर अकीदत के साथ चादर और फूल पेश किए। इस दौरान उन्होंने देश में अमनो-अमान, खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।दरगाह साबिर पाक पहुंचने के बाद हाजी तौफीक अहमद ने पूरी अकीदत के साथ चादरपोशी की। उन्होंने कहा कि दरगाह साबिर पाक पर आकर चादरपोशी करने और दुआ मांगने का उद्देश्य देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की कामना करना है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि पिरान कलियर की यह पवित्र धरती सदियों से इंसानियत, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश देती रही है। यहां हर धर्म और समुदाय के लोग अपनी आस्था के साथ पहुंचते हैं। ऐसे धार्मिक स्थल समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं।इस अवसर पर हाजी तौफीक अहमद की ओर से लंगर का आयोजन भी किया गया। लंगर में गरीब, जरूरतमंद और राहगीरों को भोजन कराया गया। हाजी तौफीक अहमद ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना और समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़ा होना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इंसानियत की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।उन्होंने कहा कि समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा होना चाहिए। गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती हैआजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि पिरान कलियर की दरगाह साबिर पाक देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अमन, शांति और भाईचारे के संदेश के लिए जानी जाती है। हाजी तौफीक अहमद द्वारा दरगाह साबिर पाक पर चादरपोशी और लंगर का आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और इंसानियत की सेवा का सकारात्मक संदेश देता है।अर्जुन कुमार ने कहा कि आज जरूरत है कि समाज के सभी वर्ग एक-दूसरे का सम्मान करें और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाएं। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।हाजी तौफीक अहमद ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान और समाज के कमजोर वर्ग के हितों के लिए आवाज उठाना और उनकी मदद करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि देश की मजबूती आपसी एकता और भाईचारे में है। सभी वर्गों के लोग मिल-जुलकर रहेंगे तो समाज में शांति और

खुशहाली का माहौल बनेगा।

चादरपोशी और लंगर के दौरान आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार, आरिफ, नवाजिश, हाजी शौकीन सहित पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने देश में अमन, शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की।पिरान कलियर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा का संदेश भी देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश में शांति, आपसी सौहार्द और खुशहाली की कामना की

error: Content is protected !!