गन्ने के खेत में मिला युवक का शव इलाके में सनसनी

गन्ने के खेत में मिला युवक का शव इलाके में सनसनी

 

लक्सर । लक्सर बस अड्डे के पीछे बसेड़ी बाईपास रोड पर शनिवार सुबह गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई खेत में भरे पानी में शव तैरता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिलशाद पुत्र दिला निवासी बसेड़ी गांव के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है जबकि सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा मेन बाजार चौकी इंचार्ज विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं परिजनों के अनुसार दिलशाद शुक्रवार रात किसी काम से घर से निकला था और वापस नहीं लौटा सुबह शव मिलने की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है

निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) स्वाती एस भदौरिया ने आज जनपद हरिद्वार के महिला चिकित्सालय सहित अन्य चिकित्सालयों का निरीक्षण कर आम जन मानस को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में भाईचारे और उल्लास का माहौल बना हुआ है,मास्टर दिलीप कुमार की अगुवाई में हिंदू मुस्लिम गंगा-जमुनी तहजीब की एक शानदार मिसाल देखने को मिली

आगामी ईद उल जोहा (बकरा ईद) के संबंध में बन्धन पैलेस ज्वालापुर में गोष्ठी आयोजित,सीओ ज्वालापुर की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर व नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर रहे मौजूद

error: Content is protected !!