हरिद्वार पुलिस ने की उर्स मेले की विशेष तैयारियाँ, निरीक्षक गोविन्द कुमार बने मेले के प्रभारी

हरिद्वार पुलिस ने की उर्स मेले की विशेष तैयारियाँ, निरीक्षक गोविन्द कुमार बने कलियर उर्स मेले के प्रभारी

 

हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध पिरान कलियर उर्स मेले की तैयारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार ने आगामी उर्स मेला पिरान कलियर को लेकर विशेष तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मेले का शुभारंभ 24 अगस्त 2025 से होगा, जो लगभग 20 दिनों तक चलेगा।

मेले को सुचारू, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी हरिद्वार ने निरीक्षक गोविन्द कुमार को उर्स मेला प्रभारी नियुक्त किया है।

निरीक्षक गोविंद गोविंद कुमार  बने कलियर उर्स मेला प्रभारी प्रभारी

निरीक्षक गोविन्द कुमार फाइल फोटो

एसएसपी ने बताया कि मेले में लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से पहुँचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरीक्षक गोविन्द कुमार के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुरक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

–

राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की ,अधिकारियों को जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समय पर जनता को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश ,अधिकारी प्रत्येक कार्यदिवस पर कार्यालय में प्रातरू 10 बजे से 11 बजे तक सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उनका निस्तारण करें

error: Content is protected !!