जयसवाल इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में बड़े ही श्रद्धा के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाई गई,सामूहिक भंडारे का आयोजन भी किया गया,काफी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंच कर किया प्रसाद ग्रहण,

जयसवाल इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में बड़े ही श्रद्धा के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाई गई,सामूहिक भंडारे का आयोजन भी किया गया,काफी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंच कर किया प्रसाद ग्रहण,

 

 

हरिद्वार।मानूबांस गांव में स्थित जयसवाल इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में बुधवार 17 सितंबर को बड़े ही श्रद्धा के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाई गई,वही विश्वकर्मा पूजा के श्रद्धा के साथ-साथ सामूहिक भंडारे का आयोजन भी किया गया वही सामूहिक भंडारे में काफी संख्या में फैक्ट्री में पहुंचकर ग्रामीणों ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया,भगवान विश्वकर्मा पूजा को मशीन,औजार,भवन संरचना यानी आर्किटेक्ट और अन्य तकनीकी आधारित वस्तुओं का देवता माना गया है,इसी के उपलक्ष में भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर वर्ष 17 सितंबर को की जाती है।विश्वकर्मा पूजा पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाती है।हिन्दू धर्म में विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है।हिंदू धर्म में इन्हें सृष्टि के दिव्य शिल्पकार,देवताओं के वास्तु विशेषज्ञ और पहले इंजीनियर के रूप में पूजा जाता है।वही जयसवाल इंटरप्राइजेज फैक्ट्री के एमडी निखिल जैस्वाल ने कहा है कि पूरे देश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है।इस दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था।पूरे देश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ विश्वकर्मा पूजा की जाती है।जिसमें इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करते हैं,इसलिए कन्या संक्रांति भी मनाई जाती है।जिसमें मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था।वे सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के सातवें पुत्र माने जाते हैं। और उन्होंने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा को संसार का प्रथम शिल्पकार और इंजीनियर भी कहा जाता है और इस तिथि पर उनकी उपासना से व्यक्ति के कारोबार में आ रही समस्याएं दूर होती हैं और व्यापार आगे बढ़ता है।जिसमें हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है,इसलिए विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी कारखानों,दुकानों और दफ्तरों में औजारों व मशीनों की पूजा की जाती है।इसी उपलक्ष्य में आज जयसवाल इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में भी बड़ी श्रद्धा के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाई जा रही है जिसमें एक विशाल सामूहिक भंडारा भी किया जा रहा है जिसमें गांव के सभी हिंदू मुस्लिम सर्व समाज के लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए भी आए हैं। विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष में साथ ही कार्यस्थलों को फूलों से बखूबी सजाया भी जाता है,जिससे स्थान पर सकारात्मकता का संचार भी होता है।इसके अलावा सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं।वही विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर जयसवाल इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में निखिल जैस्वाल एमडी अपने परिवार संग,और पीयूष सिंघल एवं फैक्ट्री कर्मचारी और काफी संख्या में ग्रामीण पूजा में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!