अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन ,एक स्टोन क्रेशर संचालक/मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन ,एक स्टोन क्रेशर संचालक/मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए। जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा के नेतृत्व में टीम द्वारा ग्राम बाड़ीटीप स्थिप स्टोन क्रेशरों पर अचानक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पाया गया कि मैसर्स अवनि स्टोन क्रेशर को 6 अक्टूबर को सीज किया गया था। इस स्टोन क्रेशर अर्थात अवनि स्टोन क्रेशर के संचालक द्वारा सील को तोड़कर क्रेशर संचालित किया जाने व अवैध खनिज को लिए जाने के कारण क्रेशर के संचालक एवम् मालिक के विरुद्ध कोतवाली लक्सर के एफआईआर दर्ज कराते हुए क्रेशर को पुनः सील किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

पिरान कलियर उर्स मेला: अव्यवस्थाओं के साये में आस्था का महापर्व,झूलों और मशहूर होटलों पर संकट, जलभराव और अव्यवस्थाओं से बिगड़ी स्थिति,सज्जादानशीन परिवार और प्रशासन में विवाद, झूलों पर संकट,साबरी जामा मस्जिद की छत टपकने से जायरीनों को परेशानी

फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट करने वाले सिडकुल पुलिस ने दो बदमाश को किया गिरफ्तार,हरिद्वार पुलिस ने किया फाइनेंस कर्मी से लूट का खुलासा गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने झौंका पुलिस पर फायर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकुल आर्युवेदिक कॉलेज ऑडिटोरियम में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संघ के स्वर्णिम सत्तर वर्षों का समापन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

error: Content is protected !!