धनतेरस और दीपावली पर हरिद्वार में बदला रहेगा यातायात प्लान, ज्वालापुर से हरिद्वार शहर तक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

धनतेरस और दीपावली पर हरिद्वार में बदला रहेगा यातायात प्लान, ज्वालापुर से हरिद्वार शहर तक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

(पत्रकार दिलदार अब्बासी) हरिद्वार। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नो-एंट्री, पार्किंग, बैरियर और वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। पुलिस ने आमजन से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। वहीं ज्वालापुर क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक जटवाड़ा पुल से दुर्गा चौक, रेल चौकी, सेक्टर-2 होते हुए भगत सिंह चौक तक भारी वाहनों और सभी प्रकार के कमर्शियल लोडिंग वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।बीएचईएल और भगत सिंह चौक से आने वाले वाहनों के लिए ज्वालापुर इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन की पार्किंग तथा सेक्टर-2 से भगत सिंह चौक के बीच खाली स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। सिंहद्वार और आर्यनगर की ओर से आने वाले वाहन रेलवे अंडरपास से पहले खाली स्थान पर खड़े किए जा सकेंगे। दुर्गा चौक की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए भाईचारा होटल के पास तथा बीएचईएल से रानीपुर मोड़ की ओर आने वाले वाहनों के लिए डॉ. चंदेला हॉस्पिटल के सामने और भगत सिंह चौक से शिवमूर्ति चौक के बीच पार्किंग निर्धारित की गई है।यातायात का दबाव बढ़ने पर बीएचईएल और सेक्टर-2 की ओर से आने वाले वाहनों को भगत सिंह चौक से टिबड़ी और पुराने रानीपुर मोड़ की तरफ वन-वे व्यवस्था के तहत भेजा जाएगा। श्रीराम चौक से कटहरा बाजार की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।तायात का दबाव बढ़ने पर बीएचईएल और सेक्टर-2 की ओर से आने वाले वाहनों को भगत सिंह चौक से टिबड़ी और पुराने रानीपुर मोड़ की तरफ वन-वे व्यवस्था के तहत भेजा जाएगा। श्रीराम चौक से कटहरा बाजार की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।हरिद्वार नगर क्षेत्र में सूखी नदी और ऋषिकुल में पार्किंग कोतवाली नगर क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सूखी नदी तिराहे से भीमगोड़ा बैरियर तक तथा पंतद्वीप निकासी द्वार से भीमगोड़ा बैरियर तक भारी एवं कमर्शियल लोडिंग वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
दूधाधारी और करपात्री चौक की ओर से खड़खड़ी आने वाले वाहनों के लिए सूखी नदी पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। वहीं देवपुरा चौक और ऋषिकुल की ओर से आने वाले वाहनों के लिए ऋषिकुल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।वेद निकेतन आश्रम तिराहे से श्मशान घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। दूधाधारी की ओर से भीमगोड़ा आने वाले ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा और चौपहिया वाहनों को सूखी नदी तिराहे से बाईं ओर करपात्री चौक होते हुए हाईवे मार्ग से भेजा जाएगा।कनखल क्षेत्र में भी लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान थाना कनखल क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सिंहद्वार से चौकी जगजीतपुर तक सभी प्रकार के कमर्शियल लोडिंग वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कृष्णानगर पुलिया से प्रेमनगर चौक की ओर जाने वाले नहर पटरी मार्ग के किनारे खाली स्थानों पर वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा और चौकी जगजीतपुर पर बैरियर लगाए जाएंगे। सिंहद्वार से देशरक्षक के बीच यातायात का दबाव बढ़ने पर शंकर आश्रम और ज्वालापुर की ओर से आने वाले वाहनों को प्रेमनगर चौक से जहान्वी डेल और रामदेव पुलिया होते हुए निकाला जाएगा।वहीं रामदेव पुलिया, देशरक्षक तिराहा, कृष्णानगर पुलिया और सिंहद्वार पर यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में लक्सर की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों को जियापोता से सराय की ओर डायवर्ट किया जाएगा।रानीपुर क्षेत्र में भारी और कमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चिन्मय चौक से शिवालिकनगर चौक, बसपा तिराहा और सलेमपुर चौक तक भारी एवं छोटे कमर्शियल लोडिंग वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।रोशनाबाद और बीएचईएल से शिवालिकनगर की ओर आने वाले वाहनों के लिए चिन्मय डिग्री कॉलेज के सामने खाली स्थान तथा शिवालिकनगर चौक के निकट बी-गेट के सामने पार्किंग निर्धारित की गई है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिवालिकनगर चौक और बसपा तिराहे पर बैरियर लगाए जाएंगे।पुलिस की आमजन और व्यापारियों से अपील हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए आते समय अपने वाहनों को निर्धारित एवं चिह्नित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। भीड़भाड़ और जाम से बचने के लिए अधिक से अधिक दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करें।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ लगातार टोइंग की कार्रवाई की जाएगी तथा नो-एंट्री व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके साथ ही वन-वे व्यवस्था का पालन करने की भी अपील की गई है।व्यापारी भाइयों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपनी दुकानों के सामने वाहन खड़े करने वाले ग्राहकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा करने के लिए प्रेरित करें।पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजारों में जाम की स्थिति से बचाव करना, आमजन को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है

अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, हरिद्वार में कुंभ-2027 की तैयारियों को भी मिलेगी गति उत्तराखंड के विकास को मिली बड़ी सौगात, ₹1475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

error: Content is protected !!